छात्राएं एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए कॉलेज में पहुंची। यहां वे प्राचार्या कक्ष में गई जहां हिना प्राचार्या की खाली पड़ी कुर्सी पर बैठ गई। कुर्सी पर बैठकर हिना ने कहा कि कॉलेज में फैकल्टी नहीं होने से छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं ने कहा कि अगर सरकार को प्राचार्य व फेकल्टी नहीं देनी थी, तो कॉलेज खोला ही क्यों? छात्राओं ने चेतावनी दी है कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अब शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया जाएगा।