6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिनको नहीं जरूरत वो यहां रख जाएं और जिनको है जरूरत वाे यहां से ले जाएं

'जिनको जरूरत नहीं वो रख जाए, जरूरतमन्द ले जाए...' कुछ ऐसी ही सेवा भावना से शुरू की गया ये काम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 15 Dec 2017, 7:58 PM IST

Bhalai Ki Diwar

मण्डाना.

'जिनको जरूरत नहीं वो रख जाए, जरूरतमन्द ले जाए...' कुछ ऐसी ही सेवा भावना से कस्बे के बस स्टैण्ड स्थित यात्री प्रतिक्षालय में गुरुवार को जरूरतमन्दों की मदद के लिए समाज सेवी संस्था समर्पण गु्रप की ओर से भलाई की दीवार शुरू की गई। भलाई की दीवार का मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच रमाकान्त गौतम ने फीता काटकर उद्घाटन किया। गौतम ने कहा कि समर्पण ग्रुप की ओर से की गई यह पहल सराहनीय है। सर्दी में कई लोगों के पास तन ढकने के लिए कपड़े तक नहीं है। ऐसे लोगों की सहायता करने के लिए सभी का मन होता है, लेकिन चाह कर भी नहीं कर पाते। ऐसे में भलाई की दीवार इस कमी को पूरा करेगी। अध्यक्षता करते हुए थानाधिकारी नन्द सिंह ने कहा कि ग्रुप के इस प्रयास से जरूरतमन्द लोगों को राहत मिलेगी।

Read More: जिनका कोई नहीं धणी धौरी उनका है जेकेलोन और एमबीएस

यह रहे मौजूद
समपर्ण ग्रुप के अशोक जैन सबदरा ने कहा कि यहां पर अपने घर पर रखी उन चीजों को लाएं, जिनकी उन्हें कोई जरूरत नहीं है, लेकिन दूसरों के लिए वह उपयोगी हो सकती है। प्रकाश जैन, चन्द्रेश जैन, अनुप जैन, राजेन्द्र जैन, देवेन्द्र जैन, सौरभ जैन, राकेश माहेश्वरी, विष्णु खण्डेलवाल, अतुल नाटानी, गोपाल पारीक, मनीष खण्डेलवाल, अजय जैन, पारस जैन व राकेश जैन सहित कई लोग मौजूद थे।

स्थानीय लोग आए आगे
कस्बे में भलाई की दीवार की शुरुआत देख स्थानीय लोग भी मदद को आगे आ गए। कस्बे के राजू शर्मा, रामप्रसाद पारेता, मनोज जैन, अशोक जैन सहित कई लोग अपने घरों से कपड़े आदि यहां लाए।

Read More: सीसी रोड़ के लिए खोद डाली अच्छी सड़क, एक महीने से धूल खा रहे कॉलोनी के लोग

लगा कपड़ों का ढेर
यहां लोगों द्वारा लाए गए कपड़ों का ढेर लग गया। भलाई की दीवार की शुरुआत होते ही यहां कई जरूरतमंद भी कपड़े लेने आ पहुंचे। देखते ही देखते यहां बच्चों सहित कई महिलाएं कपड़े लेने आ पहुंची। बच्चों व महिलाओं ने अपनी पसन्द के हिसाब के कपड़े उठाए। बच्चे तो एक साथ कई कपड़ों को पसन्द करते नजर आए।