
Neet UG Exam 2026 (Image Saurce: Freepik)
Kota News: राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोटा में एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है और उसे उसके माता-पिता के हवाले किया है। वे उसे लेकर सऊदी अरब चले गए। पूरा मामला नीट परीक्षा से जुड़ा हुआ है। इस मामले के बाद पुलिस अफसर भी हैरान हैं, कि परीक्षा से बचने के लिए बच्चे कैसे-कैसे हथकंडे अपना रहे हैं।
दरअसल कोटा में सऊदी अरब का रहने वाला एक युवक दो साल से नीट की परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसके माता-पिता लगातार उसके संपर्क में थे। वह दो साल कोचिंग में तैयारी कर रहा था और रविवार को नीट यूजी का पेपर था। लेकिन उसकी तैयारी पूरी नहीं थी और इसी कारण से उसे पेपर नहीं देना था। ऐसे में उसने अपने ही अपहरण की कहानी रची ताकि वह परीक्षा देने से बच जाए।
उसने एआई की मदद से अपने अपहरण का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस वीडियो में वह खुद को बचाने की गुहार लगा रहा था। यह वीडियो सऊदी अरब उसके माता-पिता तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। उन्होंने कोटा पुलिस से संपर्क किया और बेटे के बारे में जानकारी दी। अचानक हुए इस तरह के अपहरण की सूचना मिलने के बाद कोटा पुलिस के भी एक बार तो होश उड़ गए। लेकिन बाद में जब जांच पड़ताल की तो मामला हैरान करने वाला निकला।
छात्र को पुलिस ने पकड़ा और उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह वीडियो फेक था और इसे एआई की मदद से बनाया गया था। छात्र ने बताया कि उसकी तैयारी पूरी नहीं थी और उसके सूझ नहीं रहा था कि परीक्षा से कैसे बचा जाए…? ऐसे में उसने एआई से खुद के अपहरण का वीडियो बनाया।
बेटे की सलामती से परिवार ने राहत की सांस ली। उधर एसपी तेजस्वनी गौतम ने सऊदी अरब से परिवार को बुलाया और उसके बाद बेटे के बारे में पूरी जानकारी दी। परिवार बेटे को अपने साथ ले गया है। गौरतलब है कि इससे पहले कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने नीट परीक्षा को लेकर अलर्ट जारी करते हुए हॉस्टल संचालकों को छात्रों की मानसिक स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए थे। वहीं कोटा हॉस्टल एसोसिएशन ने भी छात्रों के लिए काउंसलिंग और मॉनिटरिंग की विशेष व्यवस्था लागू की हुई है।
Published on:
05 May 2026 11:24 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
