6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेडिकल कॉलेज की महफिल में रंग जमाने आ रहें है देश-विदेश के विख्यात चिकित्सक

कोटा मेडिकल कॉलेज के दो दिवसीय रजत जयंती समारोह में देश-विदेश से चिकित्सक कोटा में जुटेंगे और अपनी पुरानी यादों को ताजा करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 15 Dec 2017, 8:33 PM IST

कोटा मेडिकल कॉलेज

कोटा .

कोटा मेडिकल कॉलेज के 25 साल पूरे होने पर दो दिवसीय रजत जयंती समारोह का आगाज शनिवार से होगा। समारोह में देश-विदेश से चिकित्सक कोटा में जुटेंगे और अपनी पुरानी यादों को ताजा करेंगे। समारोह में प्रख्यात नृत्यांगना गुलाबो, इंडियन आइडियल राजा हसन, भजन गायक रोशन भारती व रमेश प्रजापति की महफिल सजेगी। सुफीयाना अंदाज में हीजबुर्रहमान के सुफीयाना कलाम भी पेश होंगे।

Read More: जिनका कोई नहीं धणी धौरी उनका है जेकेलोन और एमबीएस

ऐसे शुरू हुआ सफर

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरिश वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि 25 साल पहले 50 छात्रों व कुछ संकाय सदस्यों के मेडिकल कॉलेज का सफर शुरू हुआ था, जो 250 छात्र प्रति वर्ष जा पहुंचा है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुपरस्पेशियलिटी सेवाएं भी शुरू होने वाली है। ये कोटावासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि 2006 में जहां पीजी की 21 सीटें थी। अब यहां 91 सीटे है। अतिरिक्त प्राचार्य प्रथम डॉ. नरेश एन राय ने बताया कि समारोह में 500 एल्युमिनी, 250 वर्तमान छात्र व 150 फेकल्ट्री व रेजीडेंट्स भी शामिल होंगे। देशभर से आ रहे बैचमेट्स का राजस्थानी परंपरा के अनुसार स्वागत किया जाएगा।

Read More: जिनको नहीं जरूरत वो यहां रख जाएं और जिनको है जरूरत वाे यहां से ले जाएं

ऐसे चलेगा समारोह

सांस्कृतिक कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. निर्मल शर्मा व डॉ. नीलेश जैन ने बताया कि समारोह के पहले दिन सुबह 9 से 10 बजे पंजीयन होगा। मेलजोल होगा। पुराने डॉक्टर्स शामिल होंगे। अपनी पुरानी यादों को ताजा करेंगे। सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक भजन गायक रमेश प्रजापति के भजन प्रस्तुत होंगे। उसके बाद फैकल्टी मेम्बरों का गायन व डांस होगा। दोपहर 2 से 3 बजे तक भजन गायक रोशन भारती गजल प्रस्तुत करेंगे। दोपहर 3 से शाम 4 बजे पश्चिम राजस्थान के लंगा गायन की प्रस्तुति होगी। शाम 5.30 बजे से 7 बजे तक प्रख्यात नृत्यांगना गुलाबो नृत्य प्रस्तुत करेगी। शाम 7.30 से 11.30 बजे तक डीसीएम गेस्ट हाउस में इंडियन आइडियल राजा हसन अपनी प्रस्तुति देंगे।

यह होंगे अतिथि

समारोह का उद्घाटन शाम 4.30 बजे होगा। मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री काली चरण सराफ होंगे। अध्यक्षता सांसद ओम बिरला करेंगे। विशिष्ट अतिथि लाडपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत, दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, रामगंजमंडी विधायक चन्द्रकांता मेघवाल, पीपल्दा विधायक विद्याशंकर नंदवाना, सांगोद विधायक हीरालाल नागर होंगे। विशेष अतिथि माहापौर महेश विजय, यूआईटी चैयरमैन रामकुमार मेहता होंगे।

Read More: सीसी रोड़ के लिए खोद डाली अच्छी सड़क, एक महीने से धूल खा रहे कॉलोनी के लोग

25 साल पुरानी फोटो गैलरी लगेंगी

मेडिकल कॉलेज के द्वितीय प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि प्रदेश में संचालित मेडिकल कॉलेज के वर्तमान प्रिंसिपलों को बुलाया गया। कॉलेज के 88 चिकित्सकों का सम्मान होगा। यादे ताजा करने के लिए समारोह में 25 साल पुरानी फोटो गैलरी लगेंगी। बच्चों को हाथी व घोड़ी की सवारी करवाई जाएगी। डॉ. राकेश ने बताया कि स्मारिका का विमोचन होगा। जिसमें प्रत्येक बैंच, विभागाध्यक्ष व स्टूडेंट्स के अलावा चिकित्सक व मरीज के संबंध आलेख रहेंगे।