scriptदीपोत्सव के लिए घर-घर पहुंचाए दीपक, दिलावर जाएंगे अयोध्या.. | Bjp to distribute lamp in kota | Patrika News
कोटा

दीपोत्सव के लिए घर-घर पहुंचाए दीपक, दिलावर जाएंगे अयोध्या..

5 अगस्त को हर घर में दीपक जलाकर खुशियां मनाई जाएगी
 

कोटाAug 02, 2020 / 11:37 pm

shailendra tiwari

दीपोत्सव के लिए घर-घर पहुंचाए दीपक, दिलावर जाएंगे अयोध्या..

दीपोत्सव के लिए घर-घर पहुंचाए दीपक, दिलावर जाएंगे अयोध्या..

कोटा. भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक मदन दिलावर सोमवार दोपहर 3 बजे कोटा से श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए रवाना होंगे। श्रीराम मंदिर के निर्माण की नींव देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रखेंगे। उस कार्यक्रम के दिलावर साक्षी बनेंगे।
यह भी पढ़ें
Rakshabandhan 2020 : इन श्रेष्ठ मुहूतों में बांधिए राखी, ये होंगे लाभ…

महाराणा प्रताप जन्मोत्सव आयोजन समिति द्वारा वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप के प्रथम राज तिलक की भूमि गोगुंदा व हल्दी घाटी से लाई गई पवित्र मिट्टी को कल दोपहर 2 बजे विधायक मदन दिलावर को सौंपा जाएगा। शौर्य व बहादुरी की निशानी हल्दी घाटी की मिट्टी को लेकर दिलावर अयोध्या पहुंचेंगे। उधर भाजपा शहर अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी ने बताया कि घर-घर पत्रक वितरित किए जाएंगे। पूर्व पार्षद विवेक राजवंशी ने बताया कि वार्ड 54 में प्रत्येक घर पर मिट्टी के दीपक व पत्रक पहुंचाए जा रहे हैं। 5 अगस्त को हर घर में दीपक जलाकर खुशियां मनाई जाएगी।

Home / Kota / दीपोत्सव के लिए घर-घर पहुंचाए दीपक, दिलावर जाएंगे अयोध्या..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो