scriptराशन डीलर व सेलून वाला कोरोना पॉजिटिव | Corona positive with ration dealer and saloon | Patrika News
कोटा

राशन डीलर व सेलून वाला कोरोना पॉजिटिव

कोटा. शहर में छावनी इलाका हॉट स्पॉट बन गया है। यहां राशन डीलर, सेलून वाला भी कोरोना पॉजिटिव आया है। राशन डीलर बीमार होने के बावजूद गेंहू बांटने का काम कर रहा था।
 
 

कोटाMay 24, 2020 / 12:20 pm

Abhishek Gupta

राशन डीलर व सेलून वाला कोरोना पॉजिटिव

राशन डीलर व सेलून वाला कोरोना पॉजिटिव

कोटा. शहर में छावनी इलाका हॉट स्पॉट बन गया है। यहां राशन डीलर, सेलून वाला भी कोरोना पॉजिटिव आया है। राशन डीलर बीमार होने के बावजूद गेंहू बांटने का काम कर रहा था। छावनी हनुमान मंदिर इलाके में एक 52 वर्षीय राशन डीलर भी कोरोना पॉजीटिव आया। वह गत ढाई माह से क्षेत्र के लोगों को राशन बांटने का कार्य कर रहा था। तबीयत खराब होने के बावजूद भी वह लगातार लोगों को राशन बांट रहा था। वह क्षेत्र में दो हजार लोगों को राशन बांट चुका है। इसने चिकित्सा विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
राशन डीलर ने बताया कि वह लगातार ढाई महीने से लोगों को राशन बांट रहा था। तबीयत खराब होने के बावजूद भी वह राशन बांट रहा था। उसकी पांच दिन से तबीयत खराब थी, बुखार भी नहीं उतर रहा था। गले में इंफेक्शन के कारण पानी भी निगलने की शिकायत थी। निजी अस्पताल में दिखाने के बाद मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में जांच करवाने के लिए पहुंचे। यहां पर उन्हें संदिग्ध मानते हुए भर्ती कर लिया गया था। राशन डीलर ने बताया कि उसने पूरे ढाई महीने की अवधि में लगातार हजारों लोगों को राशन बांटा हैं।
छावनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हैं। जानकारी के अनुसार उसकी छावनी चौराहे पर सेलून की दुकान है। उसने ये दुकान दो दिन पहले ही खोली है और कई लोगों के दुकान पर सम्पर्क में आया है। वहीं आईएल से रिटार्यर्ड 64 वर्षीय पुरूष घर से जा रहे थे, तभी उनका भी सेंपल लिया गया। जिसमें व जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। बजाजखाना निवासी 31 वर्षीय युवक डीसीएम में जॉब करता है वह भी कोरोना पॉजिटिव आया है। हालाकी वह 30 मार्च के बाद से ड्यूटी पर नहीं गया है।
इसके अलावा छावनी इलाके में ही नजदीक में स्टेशनरी की दुकान संचालित करने वाले 38 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। इसकी दुकान से भी कई लोगों ने स्टेशनरी का सामान खरीदा है। इसके साथ ही बजाजखाना के मेहरापाड़ा निवासी 31 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला हैं। वह एक फैक्ट्री में कार्यरत था। हालांकिए दो महीने से वह काम पर नहीं जा रहा है। अब ऐसे में किसके संपर्क में आ जाने के बाद पॉजीटिव हुआ है। इसकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
पेटिंग का कार्य करने वाला युवक भी पॉजीटिव
रामचंद्रपुरा निवासी 34 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जो पेंटिंग के कार्य से जुड़ा हुआ हैं। 21 मई को मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में खांसी जुकाम की शिकायत को लेकर भर्ती हो गया था। लेकिन उसकी कोरोना जांच नहीं हुई। ऐसे में रात 8 बजे वह बिना चिकित्सकों को बताए ही गायब हो गया। इसके बाद युवक ने शुक्रवार को छावनी की शमा कॉलोनी में अपनी जांच करवा ली। जांच करवाने के बाद वापस मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में फ ोन आने पर जाकर भर्ती हो गया था। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई हैं।

Home / Kota / राशन डीलर व सेलून वाला कोरोना पॉजिटिव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो