scriptफ्लाईओवर निर्माण के चलते आज से वाहनों का मार्ग बदला | Due to flyover construction, vehicles changed from today | Patrika News
कोटा

फ्लाईओवर निर्माण के चलते आज से वाहनों का मार्ग बदला

शहर के गुमानपुरा में इंदिरा गांधी तिराहे पर 70 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य 18 माह में पूरा होगा।

कोटाAug 26, 2020 / 07:12 am

Jaggo Singh Dhaker

FLYOVER

flyover

कोटा. नगर विकास न्यास की ओर से गुमानपुरा में रावतभाटा रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। इस कारण आज 26 अगस्त से वाहनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। नगर विकास न्यास के सचिव राजेन्द्र केन ने बताया कि सब्जीमंडी और सूरजपोल गेट से रावतभाटा रोड पर जाने वाले वाहन गुमानपुरा पेट्रोल पंप तिराहे से छावनी रोड पर मल्टीपरपज स्कूल के पास बनाई गई नई सड़क से गुजरेंगे। घोड़े वाले बाबा चौराहे से इंदिरा गांधी चौराहे पर आने वाले वाहन भी मल्टीपरपज स्कूल के साथ बनी नई सड़क से गुजरेंगे। इसी तरह कोटड़ी से रावतभाटा रोड पर जाने वाले वाहन पेट्रोल पंप तिराहा से छावनी की तरफ मुड़कर मल्टीपरपज स्कूल के सहारे बनी इसी सड़क से गुजरेंगे। गुमानपुरा में इंदिरा गांधी तिराहे पर 70 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य 18 माह में पूरा होगा। इसे देखते हुए यातायात को नई सड़क से गुजारा जाएगा।
करीब 15 दिन से ज्यादा समय तक यही व्यवस्था रहेगी। शहर में इस समय एक हजार करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य चल रहे हैं। अंटाघर सर्किल पर अंडरपास और सौंदर्यीकरण के कार्य पर 25 करोड़ खर्च होंगे। एक साल में पूरे होने वाले इस कार्य का अर्थवर्क चल रहा है। एरोड्राम सर्किल पर 50 करोड़ की लागत से दो अंडरपास बन रहे हैं। यह कार्य भी 18 माह में पूरा होगा। झालावाड़ रोड पर सिटी मॉल के सामने 55 करोड़ की लागत से एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है। गोबरिया बावड़ी सर्किल पर अंडरपास का निर्माण 25 करोड़ की लागत से एक साल में पूरा किया जाएगा। अनंतपुरा तिराहे पर 70 करोड़ की लागत से 18 माह में फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इसका कार्य भी चल रहा है।

Home / Kota / फ्लाईओवर निर्माण के चलते आज से वाहनों का मार्ग बदला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो