पुलिस ने छानबीन शुरू की, लेकिन वारदात स्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। ऐसे में लुटेरों को पकड़ा जाना मुश्किल हो गया था। बाद में छानबीन के दौरान बंूदी पत्रिका के फेसबुक पेज पर किए जा रहे लाइव वीडियो सामने आए। तब सदर थाना पुलिस और विशेष शाखा के जवानों ने बूंदी पत्रिका के फेसबुक पेज पर किए लाइव के वीडियो को गौर से देखा। जिसमें कुछ संदिग्ध महिलाएं दिखाई पड़ीं। बाद में छानबीन के दौरान सांसी गैंग की चार सदस्य सामने आई। जिन्हें सदर थाना पुलिस ने 5 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस की विशेष शाखा के अधिकारियों ने कहा कि बूंदी पत्रिका के फेसबुक पेज ने इस वारदात को खोलने में काफी हद तक मदद की।