कोटा

‘कोटा के विधायक दो कौड़ी के, कर्नाटक में 100 करोड़ के’

कांग्रेस कोटा शहर अध्यक्ष रविंद्र त्यागी का आरोप, केवल योजनाआें का नाम परिवर्तन कर रही है भाजपा

कोटाMay 22, 2018 / 10:50 pm

shailendra tiwari

कोटा के विधायक दो कौड़ी के, कर्नाटक में 100 करोड़ के

कोटा . कोटा में एक विधायक अपने ही विधायक को दो कौड़ी का बता रहा है, वहीं भाजपा कर्नाटक में एक विधायक की कीमत 100 करोड़ लगा रही है, यह भाजपा का असल चेहरा है। यह बात मंगलवार को कांगे्रस कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने कही। त्यागी ने कहा कि भाजपा केवल कांगे्रस के समय चलाई जा रही योजनाओं का नाम बदल रही है।
यूआईटी: बजट कम, काम ज्यादा

त्यागी ने आरोप लगाया कि यूआईटी के पास मात्र 150 करोड़ रुपए का बजट है लेकिन काम 580 करोड़ के चल रहे। भाजपा विधायक फिर भी इस पर दबाव बना रहे हैं कि टेंडर जारी करे। कोटा में भाजपा विधायकों की वर्चस्व की लड़ाई आमजन का नुकसान कर रही है।
यह भी पढ़ें
Crime update: कोटा में बढ़ता क्राइम


त्यागी ने कहा कि कांग्रेस अब घर-घर पहुंचेगी ओर भाजपा की कारगुजारी को उजागर करेगी। महंगाई, किसानों की मौत, बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था आदि मुद्दों पर कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। त्यागी ने कहा कि शीघ्र की शहर जिला कांग्रेस की कार्यकारणी घोषित की जाएगी।

Home / Kota / ‘कोटा के विधायक दो कौड़ी के, कर्नाटक में 100 करोड़ के’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.