scriptMandi News: देशावरी डिमांड के चलते लहसुन में 1000 रुपए का उछाल | Kota Mandi, Grocery and Bullion Market Price | Patrika News
कोटा

Mandi News: देशावरी डिमांड के चलते लहसुन में 1000 रुपए का उछाल

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में गुरुवार को 1.50 लाख कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। सरसों 50, धान सुगंधा 50, चना 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे वहीं नया गेहूं 50 रुपए तेज रहा। लहसुन में 1000 रुपए की तेजी रही।

कोटाMar 28, 2024 / 08:05 pm

Haboo Lal Sharma

lahsun.jpg

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में गुरुवार को 1.50 लाख कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। सरसों 50, धान सुगंधा 50, चना 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे वहीं नया गेहूं 50 रुपए तेज रहा। लहसुन में 1000 रुपए की तेजी रही। लहसुन 4800 से 13500 रुपए क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

भाव: गेहूं मिल दड़ा 2250 से 2350, गेहूं एवरेज 2300 से 2400, गेहूं पुराना बेस्ट 2400 से 2450, गेहूं नया 2300 से 2850, धान सुगंधा 2400 से 2801, धान (1509) 3200 से 3401, धान (1718) 3600 से 4031, धान पूसा 3000 से 3501, सोयाबीन 3800 से 4500, सरसों 4400 से 4951, अलसी 4500 से 4900, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 4500 से 5000, बाजरा 2100 से 2300, मक्का 2100 से 2200, जौ नया 1800 से 1950, तिल्ली 11500 से 13500, मैथी 4500 से 5051, मैथी नई 4800 से 5275, कलौंजी 13000 से 16000, धनिया पुराना 5000 से 5800, नया धनिया गीला 5000 से 6200, धनिया नया सूखा 6200 से 6500, धनिया नया रंगदार 6500 से 11500, मूंग 6500 से 7500, उड़द 4000 से 8500, चना 4800 से 6000 प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव
(15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 1810, चम्बल 1785, सदाबहार 1715, लोकल रिफाइंड 1640, सोयुग गोल्ड 1715, दीप ज्योति 1735, सरसों स्वास्तिक 1910, अलसी 1990 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2880, स्वास्तिक निवाई 2530, कोटा स्वास्तिक 2470, सोना सिक्का 2790 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 6790, कोटा फ्रेश 6650, पारस 6680, नोवा 6700, अमूल 8900, सरस 8400, मधुसूदन 7190 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1540, अशोका 1540 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3870 से 3940 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल
बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 14200-15500, मूंग 9600-11000, मूंग मोगर 9000-12000, उड़द 10500-12000, उड़द मोगर 10500-13800, मसूर 7300-7500, चना दाल 6900-7300, पोहा 3700-5000 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी-सोने में तेजी
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी-सोने के भावों में तेजी रही। चांदी 200 रुपए तेजी के साथ 74,300 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 250 रुपए तेजी के साथ भाव 67,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 74,300 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 67,000 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 67,350 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

Home / Kota / Mandi News: देशावरी डिमांड के चलते लहसुन में 1000 रुपए का उछाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो