प्रशासन नहीं लेता सुध
जब ग्रामीण हाट बाजार में मेले लगाए जाते हैं तब प्रशासन खानापूर्ति कर जिम्मेदारी निभा जाता है लेकिन उसके बाद कोई सुध नहीं ली जाती। यहां लाइट के बोर्ड टूटे पडे़ हैं, खम्भों पर लाइटें टूटी पड़ी हैं। सामान रखने के लिए बनाए गए रेक टूट चुके हैं, साफ-सफाई का अभाव है, जगह-जगह गंदा पानी भरा है, लम्बे समय से रंग-रोगन नहीं हुआ।
बना तब से बजट नहीं