scriptHeatwave Red Alert : राज्य में दूसरी बार पारा 46 पार, 7 दिन का रेड अलर्ट जारी, हीटवेव के लिए हेल्पलाइन नंबर | Mercury Crosses 46 for the Second Time in kota rajasthan 7 Day Red Alert Issued, Helpline Number Released for Heatwave | Patrika News
कोटा

Heatwave Red Alert : राज्य में दूसरी बार पारा 46 पार, 7 दिन का रेड अलर्ट जारी, हीटवेव के लिए हेल्पलाइन नंबर

Heatwave Red Alert : कोटा. प्रदेश समेत हाड़ौती अंचल में प्रचंड गर्मी का दौर चल रहा है। कोटा शहर में बुधवार को पारा 46.3 डिग्री पहुंच गया।

कोटाMay 23, 2024 / 10:47 am

Manoj Kumar

Red Alert Issued for Heatwave in Rajasthan

Red Alert Issued for Heatwave in Rajasthan

Heatwave Red Alert : कोटा. प्रदेश समेत हाड़ौती अंचल में प्रचंड गर्मी (Heatwave in Rajasthan) का दौर चल रहा है। कोटा शहर में बुधवार को पारा 46.3 डिग्री पहुंच गया। यह सीजन में दूसरी बार 46 डिग्री के पार पहुंचा। इससे पहले 19 मई को भी कोटा शहर का अधिकतम पारा 46 पार पहुंचा था।
मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह के लिए गर्मी का रेड अलर्ट (Red Alert Issued for Heatwave in Rajasthan) जारी किया है। तीव्र हीट वेव व ऊष्ण रात्रि का दौर जारी रह सकता है। इसके चलते अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
कोटा शहर में गर्मी परवान पर है। सुबह बादल छाए रहे, लेकिन उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। दोपहर में भीषण गर्मी रही। आसमान से मानो अंगारे बरसते रहे। गर्म हवा के थपेड़े भी पड़ते रहे।
झुलसा देने वाली गर्मी के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात बने रहे। घरों व दफ्तरों में कूलर-पंखे भी बेअसर रहे। लू के थपेड़ों से न दिन में चैन है, न रात में सुकून। शाम को भी तपन का असर कम नहीं हो रहा। अधिकतम तापमान भी कम नहीं होने से रातें तप रही हैं।

पारा 45 से ऊपर चल रहा

कोटा शहर में पिछले 6 दिन से पारा 45 से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को कोटा शहर अधिकतम तापमान 46.3 व न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 5 किमी प्रति घंटे की रही।
हीट वेव को लेकर चिकित्सा विभाग ने हेल्पलाइन नम्बर जारी किए हैं। सीएमएचओ डॉ. जगदीश सोनी ने बताया कि विभाग के कार्यालय का कंट्रोल रूम 24 घंटे व 7 दिन क्रियाशील रहेगा। आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 108 या 104 अथवा 1070 हेल्पलाइन नंबर पर नागरिक सूचित कर सकते हैं। इस दौरान सभी कार्मिकों (चिकित्सक, नर्सिंगकर्मी, पैरा मेडिकल स्टाफ) के अवका

Hindi News/ Kota / Heatwave Red Alert : राज्य में दूसरी बार पारा 46 पार, 7 दिन का रेड अलर्ट जारी, हीटवेव के लिए हेल्पलाइन नंबर

ट्रेंडिंग वीडियो