विधायक ने पत्रिका को बताया कि जनसहयोग से बेटी दीपा के विवाह में मदद करेंगे, वहीं देवेन्द्र की पत्नी कुसुम को सरकार की योजनाओं के अनुसार, जो भी सहायता मिलनी चाहिए, वे सभी दिलवाएंगे। परिवार का बीपीएल कार्ड नहीं है तो बनवाएंगे और प्रशासनिक स्तर पर भी जो मदद होगी दिलवाई जाएगी। गौरतलब है कि जितेश उर्फ देवेन्द्र की दीपावली के दिन सुबह अचानक साइलेंट अटैक के चलते मृत्यु हो गई थी। परिवार में वहीं इकलौता कमाने वाला था। देवेन्द्र की मृत्यु से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।