scriptराजस्थान में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सहित 750 से ज्यादा नेता BJP में शामिल | More than 750 Congress leaders join BJP in rajasthan | Patrika News
कोटा

राजस्थान में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सहित 750 से ज्यादा नेता BJP में शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू की अगुवाई में 750 से ज्यादा कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो गए।

कोटाMar 28, 2024 / 11:41 am

Anil Prajapat

ladpura-2.jpg

Lok Sabha Elections 2024 : कोटा। लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू की अगुवाई में 750 से ज्यादा कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस की ओर से एनवक्त पर रूठे पदाधिकारियों की मान मनोव्वल का दौर चलता रहा, लेकिन वो नहीं माने। ऐसा लगता है कि नेताओं का कांग्रेस से मोहभंग होता जा रहा है। यही वजह है कि विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव से पहले भी नेताओं का बीजेपी में आने का सिलसिला निरंतर जारी है।

जानकारी के मुताबिक लाडपुरा विधायक कल्पना देवी की मौजूदगी में गोविन्द नगर सामुदायिक भवन में लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के होली मिलन समारोह में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सहित 750 से ज्यादा कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ली। जिनमें कोटा उत्तर के दो पार्षद भी शामिल है। इस दौरान मंच पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें

राजस्थान में कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल…पाकिस्तान से की भारत की तुलना, EVM पर भी उठाए सवाल

 

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू, पार्षद दीपक बंसीवाल, पार्षद फतेह बहादुर सिंह, सोनम धवन, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव कंवर सिंह चौधरी, युवा कांग्रेस नेता बजरंग जैसवाल, दीपक यादव, अंकित प्रजापति, संदीप ऐरवाल, अन्नू नागर, राकेश खटीक, रजनीश खटीक, सतीश सिंह, टिन्नू चौहान, राकेश नागर, चेतन सुमन सहित 750 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। उधर, कोटा उत्तर नगर निगम कुन्हाडी वार्ड 70 से निर्दलीय पार्षद बीरबल लोधा तथा वार्ड 50 के पार्षद राकेश पुटरा ने भी भाजपा की सदस्यता ली। शहर अध्यक्ष जैन ने दोनों पार्षदों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Home / Kota / राजस्थान में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सहित 750 से ज्यादा नेता BJP में शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो