scriptकोटा मुख्य वन संरक्षक पद पर मनोज पारासर को लगाया | Officers replaced three APOs in Kota | Patrika News
कोटा

कोटा मुख्य वन संरक्षक पद पर मनोज पारासर को लगाया

मंगलवार देर रात भारतीय वन सेवा के 5 अधिकारियों के स्थानानंतरण की सूची जारी की है। इसमें कोटा में मुख्य वन संरक्षक पद पर मनोज पारासर को लगाया गया है।

कोटाAug 05, 2020 / 10:04 am

Haboo Lal Sharma

भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के स्थानानंतरण

कोटा मुख्य वन संरक्षक पद पर मनोज पारासर को लगाया

कोटा. मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में दो बाघों की मौत के बाद यहां के सीसीएफ्र व डीएफो को एपीओ कर दिया गया था। वहीं एसीएफ को सस्पेंड किया गया था। संयुक्त शासन सचिव ने मंगलवार देर रात भारतीय वन सेवा के 5 अधिकारियों के स्थानानंतरण की सूची जारी की है। इसमें कोटा में मुख्य वन संरक्षक पद पर मनोज पारासर को लगाया गया है। तबादला सूची में उप वन संरक्षक मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व बीजो जॉय व उपवन संरक्षक वन्यजीव कोटा आलोक नाथ गुप्ता को लगाया गया। उपवन संरक्षक भरतपुर अमरसिंह गोठवाल व सुदर्शन शर्मा को उप वन संरक्षक सरिस्का बाघ परिजना लगाया गया है।
यह भी पढ़ें
रिजर्व में बाघों की मौत पर तय हो जिम्मेदारी


गौरतलब है कि रिजर्व में 23 जुलाई को बाघ एमटी-3 की संक्रमण से मौत के बाहर दिन बाद ३ अगस्त को बाघिन एमटी-2 की मौत हो गई थी। बाघिन एमटी-2 का शव 48 घंटे से अधिक पुराना व सड़ी गली हालत में मिला था। वहीं बाघिन का एक शाव बीमार अवस्था में मिला और दूसरा लापता है। बाघों की मौत में जिम्मेदार मुख्य वन संरक्षक पदेन फील्ड निदेशक आनन्द मोहन और उप वन संरक्षक वन्यजीव डा. टी. मोहनराज को एपीओ किया था और सहायक वन संरक्षक राजेश शर्मा को निलंबित कर दिया गया था।

Home / Kota / कोटा मुख्य वन संरक्षक पद पर मनोज पारासर को लगाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो