भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं की पिटाई के 9 महीने बाद हाल जानने पहुंची सीबीसीआईडी, ये था पूरा माजरा
नितिन गडकरी के दफ्तर तक मचा हड़कंप कोटा में ऑटो का एक्सीडेंट होते ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के दफ्तर तक हड़कंप मच गया। घायलों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाने के लिए गड़करी के दफ्तर से कोटा बूंदी सांसद ओम बिरला के दफ्तर में फोन किया गया। इसके बाद दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सांसद ओम बिरला भी तुरंत एमबीएस हॉस्पिटल पहुंच गए और घायलों की कुशलक्षेम पूछी।रहस्य बनी कोटा के चिकित्सालयों में हुई 58 मौत, जांच के लिए गठित कमेटी भी पड़ी बीमार
गडकरी की लोकसभा क्षेत्र के हैं लोग सांसद बिरला ने बताया कि घायल और मृतक केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के लोकसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। गडकरी के यहां से यहां से फोन पर हादसे की जानकारी मिलने पर वे घायलों के हाल जानने पहुंचे थे। अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी.के. तिवारी भी घटना की सूचना मिलते ही हॉस्पिटल पहुंच गए। सांसद ने बताया कि मृतक का शव नागपुर पहुंचाने के लिए ए बूलेस की व्यवस्था कर दी गई है।
विलासगढ़ की इन राजकुमारियों ने किया था जल जौहर, पद्मावती की तरह इतिहास में नहीं मिल सकी जगह
आटो से अजमेर आए थे जियारत करने एएसआई धर्मपाल सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना का शिकार हुए चारों ऑटो चालक नागपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में नया ऑटो खरीदा था और उसी में सवार होकर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह जियारत करने अजमेर आए थे। करीब 1200 किमी का सफर करने के बाद जब ऑटो कोटा फोरलेन पर पहुंचा तो हादसे का शिकार हो गया।