
कंचन कोटा में पुलिस की भूमिका
जिले को कंचन कोटा बनाने के प्रयास तेज होने के साथ ही पुलिस विभाग के पास एक नर्इ जिम्मेदारी अा गई है। पुलिस अब से खुले में शौच करने वालों पर सख्ती करती दिखाई देगी। इसके लिए बकायदा जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जारी आदेश किए हैं ।
पुलिस करेगी डोर टू डोर संपर्क
ग्राम पंचायतों को ओडीएफ 'खुले में शौच से मुक्त' में पुलिस भी अब महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मॉर्निंग फालोअप के दौरान पुलिस खुले में शौच जाने वालों पर सख्ती बरतेगी। इतना ही नहीं, पुलिस स्वच्छ भारत मिशन के तहत गठित दल के साथ डोर टू डोर संपर्क, जनसमुदाय के साथ बैठक, रात्रि चौपाल आदि कार्य भी करेगी। साथ ही आवश्यकता पडऩे पर खुले में शौच वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस एेसे लोगों के खिलाफ चालान कर पाबंद भी करेगी। वर्तमान में कोटा जिले की सांगोद, खैराबाद, सुल्तानपुर, इटावा, लाडपुरा ग्राम पंचायत खुले में शौच मुक्त की ओर अग्रसर है।
Read More: केबीसी में छबड़ा की नेहा ने जीती 25 लाख की रकम, स्कूलों को देंगी दान, बनवाएगी अपना घर
थाना अधिकारियों को निर्देशित किया
जिला पंचायम के सीईओ जुगलकिशोर मीणा ने कहा कि पुलिस भी स्वच्छ भारत मिशन अभियान में सहयोगी बनेगी। इसके लिए पुलिस दल को मॉर्निंग फॉलोअप में लगाया जाएगा। खुले में शौच मुक्ति में दखल देने वालों से सख्ती से निपटा जा सके। इसके लिए जिला कलक्टर रोहित गुप्ता की पहल पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. राजीव पछार ने पुलिस अधिकारियों एवं थाना अधिकारियों को निर्देशित किया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने कहा कि स्वच्छता अभियान में पुलिस की अहम भूमिका रहेगी। स्वच्छता दल के साथ पुलिस दल मॉर्निंग फॉलोअप में जाएंगे। खुले में शौच मुक्ति में दखल देने वालों पर सख्ती होगी।
जिले की स्थिति
कोटा जिले में कुल 155 ग्राम पंचायत हैं। 108 ग्राम पंचायत शौच मुक्त हो चुकी हैं और 47 ग्राम पंचायत शेष बची है। अभियान के तहत 30 अक्टूबर तक जिले को कंचन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अब देखने वाली होगी की पुलिस के डंडे इस काम को कितने समय पूरा कर पाते हैं।
Updated on:
17 Oct 2017, 4:45 PM IST
Published on:
17 Oct 2017, 3:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.