scriptRailway new: त्योहारी सीजन में मिला तोहफा, कोटा मंडल के इस स्टेशन पर रुकेंगी चार नई ट्रेन | Railway new: 4 new trains will stop at vikramgarh alot station of MP | Patrika News
कोटा

Railway new: त्योहारी सीजन में मिला तोहफा, कोटा मंडल के इस स्टेशन पर रुकेंगी चार नई ट्रेन

रेल मंत्रालय की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए इस त्योहारी सीजन में कोटा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर चार जोड़ी ट्रेन का विक्रमगढ़-आलोट का और महिदपुर रोड स्टेशन पर एक जोड़ी ट्रेन का प्रायोगिक ठहराव तय किया गया है।

कोटाOct 05, 2022 / 01:53 am

Deepak Sharma

Railway new: त्योहारी सीजन में मिला तोहफा, मध्यप्रदेश के इस स्टेशन पर रुकेंगी चार नई ट्रेन

railway : त्योहारी सीजन में मिला तोहफा, मध्यप्रदेश के इस स्टेशन पर रुकेंगी चार नई ट्रेन

रेल मंत्रालय की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए इस त्योहारी सीजन में कोटा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर चार जोड़ी ट्रेन का विक्रमगढ़-आलोट का और महिदपुर रोड स्टेशन पर एक जोड़ी ट्रेन का प्रायोगिक ठहराव तय किया गया है।
यह रहेगा ठहराव व समय
1. बांद्रा टर्मिनल से श्रीमाता वैष्णो कटरा को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट स्वराज एक्सप्रेस, विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर 6 अक्टूबर की रात 9:12 बजे आगमन और 9:14 प्रस्थान

2. श्रीमाता वैष्णो कटरा से बांद्रा टर्मिनल को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट स्वराज एक्सप्रेस, विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर 5 अक्टूबर की रात 5:08 बजे आगमन और 5:10 प्रस्थान
3. हापा से श्रीमाता वैष्णो कटरा को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट,
विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर 11 अक्टूबर की रात 9:12 बजे आगमन और 9:14 प्रस्थान
4. श्रीमाता वैष्णो कटरा से हापा को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट,

विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर 10 अक्टूबर की सुबह 05:08 बजे आगमन और 05:10 बजे प्रस्थान
5. बिलासपुर से भगत की कोठी को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट, 10 अक्टूबर
को विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर आगमन दोपहर 01:48 बजे तथा 01:50 बजे प्रस्थान
6. भगत की कोठी से बिलासपुर को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन, 6 अक्टूबर विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर आगमन दोपहर 02:23 बजे तथा 02:25 बजे प्रस्थान
7. बिलासपुर से बीकानेर को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट, 6 अक्टूबर को कोटा मंडल के विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर आगमन दोपहर 01:48 बजे तथा 01:50 बजे प्रस्थान8. बीकानेर से बिलासपुर को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन, 9 अक्टूबर विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर आगमन दोपहर 02:23 बजे तथा 02:25 बजे प्रस्थान
9. इंदौर से जोधपुर को प्रतिदिन जाने वाली रणथम्भौर सुपरफास्ट, 6 अक्टूबर को कोटा मंडल के महिदपुर रोड स्टेशन पर आगमन सुबह 09:21 बजे तथा 09:23 बजे प्रस्थान
10. जोधपुर से इंदौर को प्रतिदिन जाने वाली रणथम्भौर सुपरफास्ट, 6 अक्टूबर को कोटा मंडल के महिदपुर रोड स्टेशन पर आगमन सुबह 09:21 बजे तथा 09:23 बजे प्रस्थान करेगी।

Home / Kota / Railway new: त्योहारी सीजन में मिला तोहफा, कोटा मंडल के इस स्टेशन पर रुकेंगी चार नई ट्रेन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो