39 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
शहर में अब कोरोना का संक्रमण कम होता जा रहा है। इससे मरीज भी कम मिल रहे है। सीएमएचओ डॉ. बीएस तंवर ने बताया कि शुक्रवार को 1700 सेम्पल लिए। जिसमें 39 पॉजिटिव मरीज मिले है। एक्टिव केस 667 है। सबसे सुखद खबर यह है कि 18868 मरीजों में से 18034 मरीज रिकवर होकर डिस्चार्ज हो चुके है। रिपोर्ट के मुताबिक केशवपुरा, छावनी, बंगाली कॉलोनी, इन्द्र मार्केट, महावीर नगर विस्तार योजना, गोविंद नगर, खाई रोड नयापुरा, मोडक स्टेशन समेत अन्य अलग-अलग स्थानों से पॉजिटिव मरीज मिले है।