
Sarpanch accused the husband of the District Council member to scramble
पुलिस ने बताया कि किशनपुरा तकिया सरपंच गुरुशरण आकोदिया ने रिपोर्ट देकर बताया कि जिला परिषद सदस्य खेड़ारसूलपुर निवासी रामनाथी के पति सुरेश गुर्जर का साढ़े 11 बजे फोन आया कि उन्होंने देवली मच्छियान में चौपाल रखी है।
वे वहां पहुंचे तो सुरेश गुर्जर चौपाल को संबोधित कर रहे थे, वहां रामनाथी नहीं थी। वे भी जाकर चौपाल में बैठ गए। चर्चा के दौरान सुरेश उनसे उलझ गए। इसके बाद सुरेश ने धक्का मुक्की और हाथापाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही मामला शांत हो गया।
रेलवे कॉलोनी एसआई सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें सरंपच आकोदिया ने धक्का मुक्की और हाथापाई की रिपोर्ट दी है। एमएलसी करवाने जैसा मामला नहीं था। एेसे में उनका मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
सरपंच आकोदिया का कहना है कि रामनाथी की जगह उनके पति सुरेश ले रहे थे, जो गलत है। इस मामले में जिला परिषद सदस्य व उनके पति से बात करने के लिए फोन किए, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
Published on:
18 Jun 2017 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
