6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रसंघ चुनावः खर्चा दिखा रहे 5 हजार, पूल पार्टियों और खाने-पीने पर फूंक डाले लाखों

छात्रसंघ चुनाव में खर्च की सीमा महज 5 हजार रुपए है, लेकिन प्रत्याशी रोजाना खाने और पीने पर ही 50 हजार रुपए से ज्यादा खर्च कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 27 Aug 2017, 10:13 AM IST

Students Union Election, Kota University, Kota Government college,  JDB college Kota, Kota Government Low college, Kota Government Arts college, Kota police, Sp Anshuman Bhomiya, ABVP, NSUI, छात्र संघ चुनाव, राजस्थान चुनाव, राजनीति की पाठशाला, चुनावी दंगल, एबीवीपी, एनएसयूआई, कोटा विश्वविद्यालय, लिंगदोह कमेटी

छात्रसंघ चुनाव में उड़ी आचार संहिता की धज्जियां।

छात्रसंघ चुनावों में आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी रोजाना लजीज खाना और शराब परोस रहे हैं। इसके बाद भी कोई नखरे दिखा रहा है तो उसके लिए पूल पार्टियों के इंतजाम किए जा रहे हैं। जिस पर रोजाना लाखों रुपए पानी की तरह बहाए जा रहे हैं, लेकिन दावा वही कि चुनाव में सिर्फ 5 हजार रुपए ही खर्च करेंगे। यह हालात तब हैं जब सबकुछ खुलेआम हो रहा है, लेकिन कॉलेज-विश्वविद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने आचार संहिता के लिए पूरी तरह आंखें ही बंद कर रखी हैं।

Read More: सही साबित हुआ पत्रिका का चुनावी आंकलन, तीन प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

वोट साधने में भूले सिद्धांत

छात्र संघ चुनावों में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक तय खर्च 5 हजार रुपए से इतर लाखों रुपए खर्च हो रहे हैं। चुनाव कार्यालयों में छात्रों की खातिरदारी में सुबह से रात तक चाय नाश्ते से लेकर लंच व डिनर तक की व्यवस्था है। गर्वमेंट आर्टस कॉलेज से एबीवीपी के प्रत्याशी योगेश दाधीच ने 80 फीट रोड पर अपना चुनाव कार्यालय बनाया है। जहां सुबह से लेकर रात तक रोजाना दो सौ से ज्यादा छात्र भोजन कर रहे हैं। ये छात्र वाहनों से गांव ढाणियों में वोट साधने जाते हैं।

Read More: छात्रों के दो गुट भिड़े, निर्दलीय प्रत्याशी से शपथ पत्र छीनकर फाड़ा

आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने में कोई नहीं पीछे

एबीवीपी प्रत्याशी योगेश दाधीच के कार्यालय से चंद कदम दूर ही साइंस कॉलेज के निर्दलीय प्रत्याशी भास्कर नागर ने अपना चुनावी कार्यालय बनाया है। वहां भी खाने-पीने के सारे इंतजाम हैं। थके हारे कार्यकर्ताओं के लिए कूलर लगाकर आराम करने की इंतजाम किया गया है। इस रोड़ पर आगे चलें तो गर्वमेंट कॉलेज के एक और प्रत्याशी लेखराज योगी का भी कार्यालय है। यहां भी रात आठ बजे होटल से खाना पैक होकर आ रहा है। खाने आते ही कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट जाती है और भोजन का आनंद लिया जाता है। यहीं स्थिति अन्य प्रत्याशियों के कार्यालयों की है।

Read More: छात्रसंघ चुनाव के शोर में दब गई लिंगदोह समिति की सिफारिशें

500 छात्रों की पूल पार्टी, फिर भी खर्च पांच हजार

कोटा विश्वविद्यालय के एक प्रत्याशी ने छात्रों को लुभाने के लिए शनिवार को बारां रोड पर सीमलिया के नजदीक वाटर पार्क में पूल पार्टी का आयोजन किया। इसमें पांच सौ से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पूरे दिन खाने-पीने के साथ स्वीमिंग, रेन डांस और वाटर स्पोर्टस का मजा लिया। इस पार्टी में छात्राएं भी शामिल हुई। आयोजन सुबह से लेकर शाम तक चला, लेकिन प्रत्याशी पूरे चुनाव में पांच हजार रुपए से ज्यादा खर्चा ना होने का दावा कर रहा है। बता दें कि इस वॉटर पार्क में एक व्यक्ति का एक दिन का खर्च 1500 से 2000 रुपए के बीच बैठता है।

Read More: एसपी ने दिखाई सख्ती, बोले- जब्त करो स्टीकर बैनर लगी गाड़ियां

खूब दौड़ रही गाडि़यां

चुनावों में प्रचार गाडि़यां दौड़ खूब रही हैं, जिन पर प्रत्याशियों के बैनर व पोस्टर छपे हुए हैं वे प्रचार भी कर रही हैं। एेसी ही एक गाड़ी गर्वमेंट कॉलेज में भी पहुंची। पुलिस ने उसे रुकवाया और पोस्टर फाड़ हिदायत देते हुए रवाना कर दिया। आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे प्रत्याशी इस खर्च को भी चुनाव खर्च में नहीं दिखाएंगे।