6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसपी ने कहा- जब्त करो स्टीकर व बैनर लगी गाडिय़ां

छात्रसंघ चुनाव को लेकर एसपी सिटी अंशुमान भौमिया ने कॉलेजों का दौरा कर स्टीकर, बैनर व पोस्टर लगी गाडिय़ां जब्त करने के निर्देश दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 26 Aug 2017, 8:55 PM IST

student Election

student Election

कोटा . छात्रसंघ चुनाव को लेकर शनिवार को एसपी सिटी अंशुमान भौमिया ने कॉलेजों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने राजकीय महाविद्यालय कला व विज्ञान, कॉमर्स और जेडीबी में जाकर स्थिति देखी। उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से पूछा कि प्रत्याशी चुनाव के दौरान लिंगदोह समिति की सिफारिशों की पालना कर रहे है या नहीं। छात्र नेता स्टीकर, बैनर व पोस्टर लगी गाडिय़ां दौड़ा रहे हैं। उन्हें भी जब्त किया जाए।

Read More:

पत्नी का जवाब सुन पति के पैरों तले खिसक गई जमीन...

इस दौरान उन्होंने मतदान के लिए आने व जाने वाले मार्ग तय किए। साथ ही बूथों की जगह को भी देखा। अधिकारियों को सुरक्षा से संबंधित निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनन्त कुमार, उप अधीक्षक शिव भगवान गोदारा व राजेश मेश्राम, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बीएल शर्मा व डॉ. एमजेड खान उपस्थित रहे।

Read More:
सेना से मिला सिलेंडर खाली कर रहा था कबाड़ी,हॉस्टलों में नहीं थे बचाव के कोई इंतजाम


बाहर निकालने के लिए भी लगेगी टीमें

अधीक्षक भौमिया ने कहा कि छात्र मतदान करने के बाद परिसर में ही जमा हो जाते हैं। एेसे में जिन छात्रों ने मतदान कर दिया। उन्हें बाहर निकालने के लिए सभी जगहों पर टीमें लगाई जाएगी। साथ ही जो स्टूडेंट आईकार्ड लेने से वंचित हंै, उन्हें अब नहीं दिए जाए। साथ ही फ्रीज कर रख दिया जाए। इलेक्शन के बाद मतपेटियों को जहां रखना है। उस स्थान की जानकारी भी ली। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का पालन करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानियां न हो इसके लिए छात्रनेताओं को भी समझाया।

इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को छात्रसंघ चुनाव के दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति न हो इसके लिए व्यवस्थाएं बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय अक्सर छात्र कैम्पस व सड़कों पर जमे रहते हैं जिससे रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है और राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।