scriptKhana Khazana….सात समंदर पार तक महकता है सुनेल का आमपाक | Sunel's Ampak smells up to seven seas | Patrika News
कोटा

Khana Khazana….सात समंदर पार तक महकता है सुनेल का आमपाक

मावे के साथ आम से तैयारी होती है मिठाई

कोटाJun 15, 2021 / 11:35 am

Ranjeet singh solanki

Khana Khazana....सात समंदर पार तक महकता है सुनेल का आमपाक

Khana Khazana….सात समंदर पार तक महकता है सुनेल का आमपाक

झालावाड़. .सुनेल. भोजन बिना मीठे के पूरा नहीं होता। यूं तो बहुत तरह की मिठाइयां हैं, लेकिन गर्मी में दिनों में आम पाक का स्वाद अनूठा रहता है। झालावाड़ जिले के सुनेल में आम पाक खास तौर पर तैयार किया जाता है। इसकी लज्जत सात समंदर पार भी पसंद की जा रही है। प्रवासी भारतीय विदेशों में इस मिठाई का जायका अभी तक नहीं भूले हैं। सुनेल में आम पाक करीब 50 सालों से बन रहा है। कस्बे के छत्री चौक में स्थित दीपक मिष्ठान भंडार के संचालक पुरुषोत्तम गुप्ता व दीपक गुप्ता बताते हैं कि उनके पिता लालचंद गुप्ता ने 50 साल पहले आम पाक के स्वाद का जादू रचा था, उसे हम कायम रखने की कोशिश कर रहे हैं। आम पाक बनाने के बाद जो संतुष्टि मिलती है, वह किसी और काम में नही। हर वर्ष अप्रैल से अगस्त तक आम पाक बनाया जाता है। प्रतिदिन 30 से 40 किलो आम पाक बनाया जाता है। दीपक बताते हैं कि हम आसपास के गांवों से ताजा दूध खरीद मावा बनाते हैं। कम शक्कर और आम से बने आमपाक की शुद्धता व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हैं। यही कारण है कि लोग बेझिझक होकर आम पाक के चटखारे लगाते हैं। स्वाद लाजवाब है। विशेष तरह से यह आमपाक तैयार किया जाता है। इस कारण लोग इसको पसंद करते हैं।
दुकान के बाहर खड़े ग्राहकों से पूछने पर जवाब मिला कि आमपाक घणी चोखी लाग छै। दाणादार आमपाक आता जातां खाबा को मन कर छ। यां मिठाई जोरदार लगा छ। यही वजह है कि जिले के साथ साथ समीपस्थ मध्यप्रदेश और गुजरात सहित विदेशों में भिजवाया जाता है।

Home / Kota / Khana Khazana….सात समंदर पार तक महकता है सुनेल का आमपाक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो