शहर की सेहत के लिए, शहरवासियों द्वारा दिल से किए जाने वाले कोटा के सबसे बड़े इवेंट की धूम शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। सेहत का सबसे बड़ा मेला हार्टवाइज 'वॉक-ओ-रन-2018' के आयोजन की शुरूआत हेल्थ एक्सपो के साथ होगी। दो दिवसीय हेल्थ एक्सपो 23 व 24 फरवरी को उम्मेद क्लब नयापुरा में आयोजित किया जाएगा। यह ऐसा मेला होगा जिसमें सिर्फ सेहत की बात होगी। यहां व्याख्यान होंगे, स्ट्रेंथ चेक होगा, स्पर्धा होगी और पुरस्कार मिलेंगे।