scriptहाय..! मार डालेगी ये सीधी नजर…सूर्य देव ने दिखाई आंखे, गर्मी के तीखे तेवर | weather news updates kota garmi | Patrika News
कोटा

हाय..! मार डालेगी ये सीधी नजर…सूर्य देव ने दिखाई आंखे, गर्मी के तीखे तेवर

हाड़ौती में चुनावी सरगर्मी तेज होने के साथ ही सूरज की तीखी निगाहों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया.. बारां व बूंदी में 44 डिग्री

कोटाApr 25, 2019 / 10:09 pm

Suraksha Rajora

weather news updates kota garmi

हाय..! मार डालेगी ये सीधी नजर…सूर्य देव ने दिखाई आंखे, गर्मी के तीखे तेवर

कोटा. हाड़ौती में chunavi सरगर्मी तेज होने के साथ ही सूरज की तीखी निगाहों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। संभाग के चारों जिलों में तापमान में वृद्धि पाई गई। दिन भर गर्म हवा के झोंकों ने लोगों को सताया। तीखी धूप व लू के बीच लोगों का घर से निकलना मुश्किल भरा हो गया। लोग घर से निकले तो गर्मी से बचाव के पूरे इंताजामात के साथ निकले।
मौसम विभाग के अनुसार हाड़ौती में गुरुवार को बूंदी व झालावाड़ का तापमान सर्वाधिक 44 डिग्री सेल्सीयस रहा, वहीं कोटा के तापमान में बुधवार की अपेक्षा कुछ वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चीमी राजस्थान में अगले 24घंटों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

दिनभर झुलसा शहर
कोटा में मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बुधवार कीे तुलना में तापमान में हल्की से व़द्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान ४२.८ डिग्री सेल्सीयस से बढ़कर ४२.९ डिग्री हो गया, वहीं न्यूनतम २७.४ डिग्री से २८.२ पहुंच गया। इसका असर शहर पर नजर आया। लोगों को तेज धूप व लू के थपेड़े सहने पड़े। घर से निकलने से पहले सोचने पर विवश होना पड़ा। कई लोग घरों से नहीं निकले।
बंूदी.जिले में गुरुवार को heat के तेवर तीखे रहे। सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोगों के पसीने छूटते रहे। दिनभर गर्म हवा चली। बाजारों में दिन के समय सन्नाटा पसरा रहा। घरों व कार्यालयों में तेज गति से कूलर पंखे चलते नजर आए। लेकिन गर्मीका असर बरकरार रहा। शाम होने के बाद भी गर्म हवा का अहसास होता रहा। गुरुवार को तापमान 44 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारां. जिले में गुरुवार को मौसम साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप व गर्म हवाएं चलने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। जिले में अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
झालावाड़. जिले में सूरज ने अपना रोद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते दुपहिया वाहनों पर निकलने वाले लोग पूरी तरह से मुंह पर कपड़ा बांधकर ही घर से निकल रहे हैं। सुबह दस बजे बाद तेज धूप हो जाती है, वहीं दोपहर के समय जोरदार लू चल रही है। गुरुवार को जिले का अधिकतम Temperature ४४ और न्यूनतम २६ डिग्री रहा।
Temperature (in degrees Celsius) Minimum Max.
Quota -28.2 -42.2
Bundi-27-44
Baran-28-43
Jhalawar-26-44

Home / Kota / हाय..! मार डालेगी ये सीधी नजर…सूर्य देव ने दिखाई आंखे, गर्मी के तीखे तेवर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो