scriptWeather Update : अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरा, उमस ने छुड़ाए पसीने, पारा 40 पार | Weather Update: Maximum temperature dropped by 4 degrees, humidity made people sweat, mercury crossed 40 | Patrika News
कोटा

Weather Update : अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरा, उमस ने छुड़ाए पसीने, पारा 40 पार

कोटा का अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 40.8 व न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 6 किमी प्रति घंटे की रही। बीते 24 घंटे में 1.3 एमएम बारिश दर्ज की गई।

कोटाMay 12, 2024 / 01:27 am

Deepak Sharma

Weather Update : अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरा, उमस ने छुड़ाए पसीने, पारा 40 पार

Weather Update : अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरा, उमस ने छुड़ाए पसीने, पारा 40 पार

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हाड़ौती अंचल में शुक्रवार को मौसम में बदलाव हुआ था। आंधी व बारिश हुई थी, लेकिन शनिवार को मौसम साफ रहा। सुबह से ही भीषण गर्मी रही। दोपहर में उमस का जोर बना रहा। इस कारण कूलर-पंखों की हवा बेअसर रही। शाम ढलने के बाद भी गर्म हवा के कारण गर्मी का असर कम नहीं हुआ। कोटा का अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 40.8 व न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 6 किमी प्रति घंटे की रही। बीते 24 घंटे में 1.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, कोटा में 12 मई को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया।
झालावाड़ जिले में कई जगह हुई तेज बारिश, दो डिग्री गिरा तापमान
झालावाड़ जिले में कई दिनों से आमजनता लू से झुलस रही थी। लेकिन जिले में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर ने लोगों को राहत दी। दोपहर में जहां लोग 43 डिग्री की गर्मी में बेहाल रहे, वहीं शनिवार तड़के हुई जोरदार बारिश ने तापमान में 3 डिग्री की गिरावट ला दी। शनिवार को दिनभर हवाएं तो चली, लेकिन गर्म हवाओं से थोड़ी राहत रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 28 डिग्री रहा। जिले में शनिवार तड़के झालावाड़, झालरापाटन, खानपुर, असनावर सहित कई जगह करीब आधा घंटे से अधिक तेज बारिश हुई।
मौसम के बदलाव का असर, तापमान 42 पर पहुंचा
बारां जिले में कई दिनों से चल रहे गर्म हवा के थपेड़े और 45 डिग्री तापमान से अस्तव्यस्त हुए जनजीवन को मौसम के बदलाव ने राहत प्रदान की। शुक्रवार शाम को चले अंधड़ और कहीं-कहीं हुई बारिश से तापमान दो से तीन डिग्री गिरकर 42 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। शनिवार को मौसम साफ रहा, पर इसपर पिछले दिन के बदलाव का असर रहा। इसके चलते गर्म हवाओं से राहत रही।

Hindi News/ Kota / Weather Update : अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरा, उमस ने छुड़ाए पसीने, पारा 40 पार

ट्रेंडिंग वीडियो