scriptखुश ख़बरी इस माह शनि होंगे मार्गी, रुके काम बनेंगें, प्रॉपर्टी में उछाल आएगा,सूर्य सहित चार ग्रह राशि बदलेंगे | Zodiac changes of four planets and Saturn will be moving | Patrika News
कोटा

खुश ख़बरी इस माह शनि होंगे मार्गी, रुके काम बनेंगें, प्रॉपर्टी में उछाल आएगा,सूर्य सहित चार ग्रह राशि बदलेंगे

Astrology इस महीने में शनि धनु राशि में मार्गी होकर चलेंगे

कोटाSep 09, 2019 / 08:50 pm

Suraksha Rajora

खुश ख़बरी इस माह शनि होंगे मार्गी, रुके काम बनेंगें, प्रॉपर्टी में उछाल आएगा,सूर्य सहित चार ग्रह राशि बदलेंगे

खुश ख़बरी इस माह शनि होंगे मार्गी, रुके काम बनेंगें, प्रॉपर्टी में उछाल आएगा,सूर्य सहित चार ग्रह राशि बदलेंगे

कोटा. ज्योतिषशास्त्र में सभी ग्रहों की चाल बदलती रहती हैं, जिससे सभी कुंडलियों और राशियां प्रभावित होती है। सितंबर माह की शुरुआत हो चुकी है और सितंबर में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र अपनी राशि बदलेंगे। इसके अलावा इसी महीने में शनि धनु राशि में मार्गी होकर चलेंगे।
अनंत चतुर्दशी: घर में ही इस विधि से करें गणेश प्रतिमा का विसर्जन,खुल जाएंगे भाग्य के द्वार

इन चार ग्रहों के राशि परिवर्तन और शनि के मार्गी होने से कई लोगों के जीवन में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा।शनि 18 सितंबर को शनि धनु राशि में वक्री से मार्गी हो जाएंगे। यानि सभी पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं। शनि की ढ़ैय्या हो या साढ़ेसाती जातक के भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
फॉल सिलिंग गिरी तो गुस्से में आई छात्राएं, निर्माण कार्यो की जांच की मांग, कॉलेज में महिला पुलिस लगाने पर अड़ी


शनि के मार्गी होने से न केवल व्यापार में तेजी आएगी। प्राॅपर्टी और कानूनी मामलों में सफलता मिलती है। रूके हुए काम भी पूरे होंगें। जानते है ज्योतिषाचार्य अमित जैन से शनि के मार्गी अवस्था में आने पर क्या होगा सभी 12 राशियों पर असर
मेष आपकी पिछली चल रही सभी समस्याएं खत्म हो जाएगी। जो सभी काम अभी तक भाग्य की वजह से नहीं बन रहे थे।

वृष जो धन बिना वजह के खर्च हो रहा था वह धन बचा सकते हैं। नौकरी में आ रही समस्याएं अब खत्म हो जाएगी। संतान सुख मिलेगा।
मिथुन पार्टनरशिप और वैवाहिक जीवन का तनाव खत्म होगा। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद भी खत्म हो जाएंगे।

कर्क शत्रुओं को पराजित करने में सफल होंगे। कोर्ट केस में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
सिहं संतान की तरफ से समस्याएं
खत्म होगी खुशियों भरे समाचार मिलगे वहीं दूसरी और जिन दंपत्ति को संतान सुख की प्राप्ति नही हुई थी। उन्हें संतान सुख मिल सकता है।

कन्या परिवार से मनमुटाव में सुधार होगा। नौकरी ,व्यापार में लाभ के प्रबल योग है
तुला पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी वाद- विवाद सुलझ सकता है। भाग्य भी इस समय में आपका पूरा साथ देगा।

वृश्चिक परिवार मे रिश्ता मधूर होगा। रुका धन मिलेगा, वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
धनु आलस दूर होगा, स्वास्थय भी बेहतर हो जाएगा।नौकरी की भी सभी समस्या इस काल में समाप्त होती नजर आएंगी।

मकर खर्चों में वृद्धि होगी। वहीं दूसरी और आपको आपके शत्रु परेशान कर सकते हैं। आपको इस समय में अपने स्वास्थय पर भी ध्यान देना चाहिए।
कुभ आय के सभी रास्ते खुलगे। नौकरी में भी परिवर्तन के योग है
विदेश यात्रा के योग बन सकते है

मीन आपके उच्च अधिकारी काफी खुश होंगे। इस समय में आपके मान- सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। वहीं प्रॉपर्टी का कोई पुराना विवाद भी उभर सकता है।

Home / Kota / खुश ख़बरी इस माह शनि होंगे मार्गी, रुके काम बनेंगें, प्रॉपर्टी में उछाल आएगा,सूर्य सहित चार ग्रह राशि बदलेंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो