scriptभाजपा के विजय दूबे ने गठबंधन उम्मीदवार को 3 लाख 36 हजार मतों से पराजित किया | bjp lead on kushinagar loksabha seat candidate vijay dubey up | Patrika News
कुशीनगर

भाजपा के विजय दूबे ने गठबंधन उम्मीदवार को 3 लाख 36 हजार मतों से पराजित किया

भाजपा के विजय दूबे ने गठबंधन उम्मीदवार को 3 लाख 36 हजार मतों से पराजित किया

कुशीनगरMay 23, 2019 / 09:29 pm

Ashish Shukla

up news

कुशीनगर लोकसभा सीट पर भी भाजपा ने बनाई बढ़त, विजय दूबे 72 हजार वोटों से आगे

कुशीनगर. पूरे देश में भगवा लहराने के साथ ही यूपी में भी भाजपा ने 80 में से 60 सीटो के आंकड़े को पार कर दिया। पूर्वांचल की बात करें तो गोरखपुर फूलपुर वाराणसी समेत लगभग सभी बड़ी सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज किया। सालों से गठबंधन की हवा बहा रहे सपा बसपा के वोटबैंक भी उनके लिए कुछ खास नहीं कर सके। ऐसे में पूर्वांचल के कड़े मुकाबले में कुशीनगर सीट भी भाजपा ने जीत लिया है। यहां से भाजपा के विजय दूबे ने गठबंधन के नथुनी कुशवाहा को 3 लाख 36 हजार मतों से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर लिया। विजय दूबे को जहां 593253मत मिले तो वहीं सपा के नथुनी कुशवाहा को 257118 मतों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह को 145122 वोट हासिल हुए। भाजपा ने इस सीट पर विजय को पहली बार उम्मीदवार बनाया था। इसके पहले 2014 में यहां से राजेश पांडेय भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काटकर विजय को उतारा था।
इस सीट पर आखिरी चरण में वोटिंग हुई थी। इसमें 57.37 फीसदी मतदान हुआ था। कुशीनगर संसदीय सीट पर 14 उम्मीदवार मैदान में रहे। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विजय कुमार दुबे, कांग्रेस के कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह (आरपीएन सिंह) और समाजवादी पार्टी के एनपी कुशवाहा के बीच बताया जा रहा था। पर वोटों की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। भाजापा के उम्मीदवार का अंतर भी मजबूत हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो