scriptजब दूल्हे ने शादी से किया इंकार तो दुल्हन भी नहीं रह पाई शान्त और फिर कर दिया ये काम, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश | Dulhan Suicide in Lakhimpur | Patrika News
लखीमपुर खेरी

जब दूल्हे ने शादी से किया इंकार तो दुल्हन भी नहीं रह पाई शान्त और फिर कर दिया ये काम, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

एक अंजान व्यक्ति द्वारा दूल्हे को लगातार दी जा रही थी जान से मारने धमकी, लड़के वालों ने घबराकर शादी करने से किया इंकार

लखीमपुर खेरीApr 15, 2019 / 01:11 pm

Neeraj Patel

Dulhan Suicide in Lakhimpur

जब दूल्हे ने शादी से किया इंकार तो दुल्हन भी नहीं रह पाई शान्त और फिर कर दिया ये काम, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

लखीमपुर-खीरी. थाना भीरा क्षेत्र के अन्तर्गत एक अंजान व्यक्ति द्वारा लगातार दी जा रही धमकी के चलते लड़के पक्ष ने लड़की से शादी से इंकार कर दिया। शादी टूटने से क्षुब्ध युवती ने मौत को गले लगा दिया। जिससे पूरे घर के लोग सदमे में है और पूरे इलाके में हड़कम्प मचा हुआ हैं।

ये है पूरा मामला

मामला लखीमपुर के भीरा थाना थाने के दौलतपुर गांव का है। जहां पर कविता की शादी उत्तराखंड के रुद्रपुर से तय हुई थी। शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थी लेकिन एक अंजान शख्स लड़के के परिजनों को बार बार फोन करके धमकी दे रहा था कि अगर यहां बरात लेकर आओगे तो खून खराब हो जाएगा। इस बात से लड़के वालों ने घबराकर शादी करने से इंकार कर दिया। जग हंसाई से परेशान होकर कविता ने मौत को गले लगा लिया।

परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

कविता के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि जब उनको जानकारी हुई तो उन्होंने 23 मार्च को भीरा थाने और पुलिस कप्तान के पास जाकर मामले की शिकायत की लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस वालों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर समय पर कार्रवाई की होती तो कविता की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों का आरोप सही है तो पुलिस के कार्यशैली पर एक बड़ा सवालिया निशान उठता है।

Home / Lakhimpur Kheri / जब दूल्हे ने शादी से किया इंकार तो दुल्हन भी नहीं रह पाई शान्त और फिर कर दिया ये काम, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो