scriptपति पत्नी ने झील में कूदकर दी जान,मामूली बात पर हुआ था विवाद | husband and wife suicide in dispute crime news | Patrika News
लखीमपुर खेरी

पति पत्नी ने झील में कूदकर दी जान,मामूली बात पर हुआ था विवाद

मामूली विवाद में पति पत्नी ने झील में कूदकर जान दे दी।

लखीमपुर खेरीJul 07, 2018 / 07:23 am

Mahendra Pratap

husband and wife suicide in dispute crime news

पति पत्नी ने झील में कूदकर दी जान, मामली बात पर हुआ था विवाद

लखीमपुर खीरी. जनपद में पति और पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद दोनों एक दूसरे के पीछे एक नाले में कूद गए। घटना देर रात की है और शुक्रवार को जब पति का शव बरामद हुआ तो पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से पत्नी का भी शव तलाशने में जुटी हुई है।

यह है पूरा मामला

यह मामला जनपद क्षेत्र के ग्राम कफारा का है इस गांव के निवासी कल्लू (32) पुत्र जगीदत्त और उसकी पत्नी चन्दा देवी के बीच देर रात को झगड़ा हो गया था। कल्लू के पिता जगीदत्त के मुताबिक मजदूरी पेशा कल्लू देर रात को शराब पीकर घर आया था। इसके बाद जब पति और पत्नी के बीच खूब झगड़ा हुआ और फिर पत्नी घर से निकल कर बाहर को ओर भाग गई और उसके पीछे से कल्लू भी बाहर निकल गया। सुबह जब दोनों पति पत्नि घर से गायब मिले तो परिवारी जनों और पडोसियों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। ढूढ़ने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मिले।

तत्काल पुलिस को सूचना दी गई

जब टेकीकुंडा गांव को जाने वाले रास्ते पर हरिहरपुर पुलिया के पास दोनों की चप्पलें मिली तब दोनों के डूबने का लोगों को अन्देशा हुआ। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। यह पुलिया भगहर झील पर बनी हुई है। शाम से इस झील में शवों की तलाश में जुटी धौरहरा पुलिस को पुलिया से करीब 50 मीटर दूर गहरे पाने मे शुक्रवार को कल्लू का शव मिला।

गांव में पसरा सन्नाटा

पुलिस का अनुमान है कि दोनों ने झगड़े से गुस्से में आकर घर के पास से निकली चन्दा झील में छलांग लगाकर आत्महत्या की है। पहले पत्नि ने छलांग लगाई इसके बाद पीछे से कल्लू ने भी छलांग लगा दी। इसमें दोनों की जान चली गई। मृतक दम्पति के तीन बच्चे रूपेश (11) किरन (07) और टिक्की (05) हैं जोकि अब अनाथ हो गए। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Home / Lakhimpur Kheri / पति पत्नी ने झील में कूदकर दी जान,मामूली बात पर हुआ था विवाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो