script” क्या कांग्रेस का हाथ, हत्यारों के साथ ”…इस कांग्रेस नेत्री ने अपने ही पार्टी पर क्यू लगाया यह आरोप | nidhi shukla blame congress to save amarmani tripathi | Patrika News
लखीमपुर खेरी

” क्या कांग्रेस का हाथ, हत्यारों के साथ ”…इस कांग्रेस नेत्री ने अपने ही पार्टी पर क्यू लगाया यह आरोप

बीते दिनों फरार चल रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि को कांग्रेस में शामिल कराए जाने के विरोध में निधि शुक्ला अनशन पर बैठी हैं। निधि ने कहा कि वह भी 9 साल से कांग्रेस में हैं, पीसीसी सदस्य भी हैं। इसके बाद भी उन्हीं की पार्टी में अमनमणि को जॉइन कराया गया। कांग्रेस उसे टिकट देने की बात कह रही है।

लखीमपुर खेरीMar 12, 2024 / 08:58 pm

anoop shukla

'' क्या कांग्रेस का हाथ, हत्यारों के साथ ''...इस कांग्रेस नेत्री ने अपने ही पार्टी पर क्यू लगाया यह आरोप

” क्या कांग्रेस का हाथ, हत्यारों के साथ ”…इस कांग्रेस नेत्री ने अपने ही पार्टी पर क्यू लगाया यह आरोप

मधुमिता हत्याकांड में केस की पैरवी करने वाली उसकी बहन निधि शुक्ला ने मंगलवार शाम लखीमपुर-खीरी में अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि के खिलाफ धरना शुरू कर दिया।बता दें की सोमवार को उनके घर पर फायरिंग हुई थी इस मामले में अमरमणि त्रिपाठी के खिलाफ FIR भी दर्ज हो गई है।
बीते दिनों फरार चल रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि को कांग्रेस में शामिल कराए जाने के विरोध में निधि शुक्ला अनशन पर बैठी हैं। निधि ने कहा कि वह भी 9 साल से कांग्रेस में हैं, पीसीसी सदस्य भी हैं। इसके बाद भी उन्हीं की पार्टी में अमनमणि को जॉइन कराया गया। कांग्रेस उसे टिकट देने की बात कह रही है।
निधि ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मांग की कि अमनमणि को कांग्रेस से किया जाए बाहर या उनको निकाल दिया जाए।निधि शुक्ला ने जहां धरना दे रही हैं, वहां अपने पीछे एक पोस्टर लगाया है। उसमें लिखा है, ”क्या कांग्रेस का हाथ, हत्यारों के साथ, न्याय के लिए निधि का अनशन, राहुल जी कांग्रेस से निष्कासित करो, निधि शुक्ला को या हत्यारे अमनमणि को, फैसला आपका।”
जैसा की मालूम हो रविवार रात करीब 3 बजे मधुमिता हत्याकांड की पैरवी कर रही उनकी बड़ी बहन निधि शुक्ला के घर पर हमला कर दिया गया था। निधि शुक्ला का कहना है कि रविवार देर रात अचानक बहुत तेज आवाज हुई। गनर मौके पर पहुंचा, तो बताया कि फायर किया गया है। उसका कारतूस भी मौके पर पड़ा मिला था।इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। निधि ने अमरमणि त्रिपाठी पर हमले का आरोप लगाया। पुलिस ने निधि की तहरीर पर अमरमणि त्रिपाठी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो