
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, डेढ़ करोड़ की कोकीन के साथ किए चार गिरफ्तार
लखीमपुर-खीरी. भारत-नेपाल सीमा से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की कोकीन बरामद हुई है। पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर एसपी खीरी पूनम ने यह खुलासा किया कि एक गिरोह के चार सदस्यों के पास करीब डेढ़ करोड़ रुपए की कोकीन का जानकारी मिली थी। जिसके आधार पर जांचकर उन्हें पकड़ लिया गया।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि निघासन थाना पुलिस सुबह करीब 4 बजे गश्त पर थी। इसी दौरान एक मारुति कार में सवार कुछ बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने इस दौरान चार शातिर बदमाशों गिरफ्तार किया। जिनमें मोहम्मद मियां पुत्र लड्डन निवासी देवी स्थान थाना मोहम्मदी, लबी खां उर्फ गुड्डू पुत्र यासीन खां निवासी अंगदपुर थाना मैलानी, इलियास पुत्र नबीउल्ला निवासी ग्राम भुडवारा थाना गोला व अफसर अली पुत्र मुस्तफा निवासी राजेंद्र नगर थाना गोला शामिल हैं।
ये भी पढ़ें - फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, जांच में जुटी पुलिस
जामा तलाशी इनके पास से 649 ग्राम कोकीन सहित दो 315 बोर के तमंचे कारतूस सहित एक मारुति कार विटारा ब्रेजा जेडडीआई व 1050 रुपए नकद बरामद किए है। पकड़ी गई को कोकीन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया है कि उनका सरगना जावेद गाजियाबाद का रहने वाला है। यह लोग भारत नेपाल सीमा से नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं।
Updated on:
23 Jul 2019, 10:12 PM IST
Published on:
23 Jul 2019, 10:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.