
देवताओं पर अभद्र टिप्पणी से लोगों में आक्रोश, थाने में दी तहरीर
लखीमपुर-खीरी. हिन्दू धर्म के देवताओं पर अभद्र पोस्ट वायरल होने से गुस्साए लोगों ने हनुमान मंदिर में एकत्र होकर लिए निर्णय लिया। लोगों ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर पैदल जुलूस निकाल कर आक्रोश जताया और कोतवाली पहुंच कर सामूहिक तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
शासन के निर्देशानुसार करीब दस माह पूर्व कोतवाली में तैनात तत्कालीन कोतवाली निरीक्षक निघासन वालेंटियर के नाम से एक समूह चल रहा था। जिसमें क्षेत्र के प्रत्येक गांव से एक दो लोगों को जोड़ा गया था। सोमवार देर रात गांव मदनापुर के एक युवक ने धार्मिक गुरूओं पर टिप्पणी करते हुए एक पोस्ट शेयर की थी। जिससे ग्रुप में जुड़े लोगों ने पोस्ट देख आक्रोशित हो गए और सोमवार सुबह कस्बे के हनुमान गढ़ी मंदिर में एकत्र हुए तथा सामूहिक कोतवाली पहुंचकर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
रकेहटी निवासी राजकुमार ने मुस्तफा और लुधौरी निवासी पवन ने असलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कमाल को हिरासत में लिया है। इस बावत कोतवाली निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया और आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है।
Published on:
23 Jul 2019, 8:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.