29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, जांच में जुटी पुलिस

गिलौला थाना क्षेत्र के रानी पुर काजी गांव में एक विवाहिता की लाश उसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंदे से लटकती मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्रावस्ती

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 23 Jul 2019, 9:06 PM IST

A Married woman Dead body found in shravasti

फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, जांच में जुटी पुलिस

श्रावस्ती. गिलौला थाना क्षेत्र के रानी पुर काजी गांव में एक विवाहिता की लाश उसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंदे से लटकती मिली। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना गिलौला थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - किशोरी से दुष्कर्म मामले में झूठी गवाही देने वाले पिता पर केस दर्ज, आरोपी हुआ दोषमुक्त

ये है पूरा मामला

गिलौला थाना क्षेत्र के रानीपुर काजी गांव निवासी पंकज सिंह की पत्नी पूनम सिंह (29 वर्ष) की लाश उन्ही के घर में छत के कुंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकती मिली। जिसकी सूचना परिजनों ने मायके पक्ष के लोगों को दी। कि पूनम में घर में फांसी लगा ली है। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगो ने इसकी सूचना गिलौला थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं सूत्रों की मानें तो घटना से पूर्व घर मे कुछ विवाद हुआ था। जिसके बाद ये घटना घटी।

ये भी पढ़ें - देवताओं पर अभद्र टिप्पणी से लोगों में आक्रोश, थाने में दी तहरीर

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं इस संबंध में गिलौला थाना प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर बताते हैं कि घटना की सूचना मृतका के पिता द्वारा दी गई थी। मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।