मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है जो मादा एनाफिलीज़ मच्छर के काटने से होता है। तेज बुखार इसका प्रमुख लक्षण है लेकिन यह सामान्य बुखार से अलग होता है। मलेरिया में व्यक्ति को रोजाना या एक दिन छोड़कर बहुत तेज बुखार आता है। साथ ही व्यक्ति को कपकपी, सिर दर्द, उल्टी, मांसपेशियों में दर्द, जी मचलना, कमजोरी व थकान होना इत्यादि मलेरिया के लक्षण है।