इस माह राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य आधारित थीम पर जनपद में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश के मिशन निदेशक पंकज कुमार द्वारा निर्देश दिया गया है कि जनपद में परामर्शदाताओं द्वारा आउटरीच गतिविधियों जैसे प्रश्नोत्तरी, चित्रकला प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, अंत्याक्षरी, रैली, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली आदि के माध्यम से समुदायों में मानसिक स्वास्थ्य पर किशोर-किशोरियों में जागरूकता लायी जाए।