एलडीए के मुख्य अभियंता इंदू शेखर सिंह का कहना है कि पालिथीन मिक्स करने से डामर, बजरी व गिट्टी की ताकत पहले की अपेक्षा 40 प्रतिशत तक ज्यादा बढ़ जाएगी। जिससे सड़कों को मतबूती मिलेगी और इसी मजबूती से शहर की सड़कों की उम्र भी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। पालिथीन से बनी सड़कों को उम्र आरसीसी से बनी सड़कों से ज्यादा होगी। जिससे सड़कों पर चलने वाले लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही आने वाले समय में होने वाली दुर्घटनाओं से भी राहत मिलेगी।