scriptदो दिन के बाद जेफ बेजोस ने फिर पहना दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का ताज | After Two Days, Jeff Bezos again crowned the world's richest man | Patrika News
कारोबार

दो दिन के बाद जेफ बेजोस ने फिर पहना दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का ताज

तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद बेजोस की संपत्ति में आई थी कटौती
शुक्रवार को शेयरों से एक बार फिर बढ़ाई बेजोस ने अपनी संपत्ति

नई दिल्लीOct 27, 2019 / 08:40 am

Saurabh Sharma

Jeff Bezos

नई दिल्ली। अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले बिल गेट्स ने उनसे यह स्थान छीन लिया था, लेकिन बेजोस ने पुन: पहला स्थान प्राप्त कर लिया। अमेजन के तीसरे क्वार्टर के परिणाम सामने आने के बाद सात अरब डॉलर स्टॉक मूल्य की गिरावट के बाद बेजोस माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से पहला स्थान हार गए थे।

यह भी पढ़ेंः- पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, दीपावली के दिन इतने चुकाने होंगे दाम

अमेजन के शेयर गुरुवार को घंटों ट्रेड करने के बाद सात प्रतिशत तक गिर गए, जिसके चलते बेजोस की कुल संपत्ति गिर कर 103.9 अरब डॉलर हो गई। हालांकि, अमेजन के शेयरों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई, लेकिन बाद के घंटों में गिरावट इतनी नहीं थी।

यह भी पढ़ेंः- जानिए मुकेश अंबानी की दिवाली पार्टी में बेटी ईशा और बेटे आकाश का कुछ इस तरह दिखा अंदाज

फोब्र्स के अनुसार, अमेजन के शेयर एक प्रतिशत गिरावट के साथ 1,760.78 डॉलर पर बंद हुआ। लेकिन बाद में बेजोस की नेट वर्थ 109.9 अरब डॉलर हो गई और वह पुन: पहले स्थान पर आ गए। बेजोस से सिर्फ 4.1 अरब डॉलर पीछे गेट्स दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनकी नेट वर्थ 105.8 अरब डॉलर है।

Home / Business / दो दिन के बाद जेफ बेजोस ने फिर पहना दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का ताज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो