20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Corporate / टाटा और मिस्त्री में फिर ठनी, जानिए क्या है पूरा मामला

टाटा और मिस्त्री में फिर ठनी, जानिए क्या है पूरा मामला

एसपी ग्रुप टाट संस में अपनी हिस्सेदारी को चाहता है कोलैट्रल के रूप में टाटा संस ने शापूरजी पालोनजी ग्रुप के इस फैसले का किया है विरोध मिस्ट्री की टाटा संस में है 18 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 2 Apr 2020, 9:38 AM IST

tata_vs_mistry.jpeg

another face off between tata sons and mistry led shapoorji pallonji

नई दिल्ली। टाटा और मिस्त्री के बीच विवाद कोई नया नहीं है। टाटा संस ने ही साइरस को चैयरमैन पद से हटा दिया था। मामला कोर्ट में गया। अब दोनों दिग्गजों के बीच एक और विवाद सामने आ गया है। इस बार जो विवाद है वो है शेयर को किसी और के पास गारंटी पर रखने का है, जिसका विरोध टाटा संस की ओर से किया गया है। वास्तव में मिस्त्री परिवार ने फंड एकत्र करने के लिए किसी विदेशी कंपनी टाटा के शेयर बेचने की बात सामने आई है, जिसका विरोध टाटा संस ने किया है। आपको बता दें कि मिस्त्री परिवार का शापूरजी पालोनजी ग्रुप है, जिसे मौजूदा समय में फंड की जरुरत है। वहीं ग्रुप के पास टाटा संस के काफी शेयर हैं। जिन्हें वो कोलैट्रल के रूप में करना चाहता है।

यह भी पढ़ेंः-सरकार की कमाई पर Coronavirus का असर, 4 महीने के बाद एक लाख करोड़ रुपए से कम GST Collection

टाटा के शेयर को गारंटी के रूप में इस्तेमाल करना चाहता है एसपी ग्रुप
मौजूदा समय में शापूरजी पालोनजी ग्रुप फंड के क्राइसिस से जूझ रहा है। इसके लिए ग्रुप ने कनाडा के इंवेस्टर ब्रूकफिल्ड से बात की है। जो ग्रुप में 2.5 अरब डॉलर का निवेश कर सकता है। इसके लिए एसपी ग्रुप टाटा संस के शेयरों में ब्रुकफील्ड के पास गारंटी के तौर रखना चाहता है। जिसका विरोध टाटा संस कर रहा है। इसी बात को लेकर एसपी ग्रुप और टाटा के बीच विवाद गहराता जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः-निवेशकों को Corona Fear में दिख रही है 2008 की मंदी

नहीं किए जा सकते हैं शेयर ट्रांसफर
वहीं दूसरी ओर टाटा संस की ओर से आवाजें उठने लगी है। टाटा संस के अनुसार यह एक एकाधिकारी कंपनी है। इसलिए कंपनी के शेयरों को किसी और के पास ट्रांसफर नहीं किए जा सकते हैं, खासकर उनके पास जो नॉन-शेयरहोल्डर्स हों। अगर कोई ऐसा मामला सामने आता भी है तो वीटो करने का पहला अधिकार टाटा संस के पास है। वहीं एसपी को पहले इसके लिए टाटा संस को जानकारी देनी होगी।

यह भी पढ़ेंः-विदेशी निवेशकों में कोरोना का खौफ, मार्च में शेयर बाजार से निकाले 1.2 लाख करोड़ रुपए

मिस्त्री के पास हैं टाटा संस के 18 फीसदी से ज्यादा शेयर
मिस्त्री परिवार के पास टाटा संस के 18.40 फीसदी शेयर हैं। यह शेयर स्टर्लिंग इन्वेस्टमेंट और साइरस इन्वेस्टमेंट के अधीन है। टाटा संस के पास 111 अरब डॉलर की करीब 100 कंपनियों क कंट्रोल है। टाटा ट्रस्ट की टाटा संस में करीब 66 फीसदी हिस्सेदारी है। रतन टाटा इसके मानद चेयरमैन हैं। टाटा संस में मिस्त्री परिवार की हिस्सेदारी की मार्केट वैल्यू करीब 14-20 अरब डॉलर है।