scriptबिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति | Bill Gates announced as richest man in the world once again | Patrika News
कॉर्पोरेट वर्ल्ड

बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

आईटी क्षेत्र के मशहूर दिग्गज और माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स एक बार दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए है।

Jan 27, 2016 / 04:09 pm

कमल राजपूत

Bill Gates

Bill Gates

न्यूयॉर्क। आईटी क्षेत्र के मशहूर दिग्गज और माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स एक बार दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए है। उनके पास 87.4 बिलियन डॉलर संपति है। वेल्थ-एक्स की ओर से जारी की दुनिया की सबसे अमीर लोगों की सूची में बिल गेट्स को पहले नंबर पर रखा गया है। सूची में उनकी नेट संपति 87.4 बिलियन डॉलर यानि करीब 5.9 लाख करोड बताई गई।

इस सूची में बिल गेट्स के अलावा फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग का नाम भी शामिल है। जुकरबर्ग ने 2.9 लाख करोड रूपए की संपति के साथ सूचीं में सातवां स्थान हासिल किया है। इस सूची में अंतिम स्थान पर रटेल कंपनी आईकेईए के इनग्वार कम्पर्ड रहे। इनग्वार कम्पर्ड 2.6 लाख करोड रूपए की संपति के साथ दसवां स्थान पर रहे है। टॉप टेन अमीरों की इस सूची में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है।

वेल्थ-एक्स की ओर से जारी दूनिया के दस अमीर लोगों की सूची इस प्रकार है।

1. काइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स, 5.9 लाख करोड रूपए।
2. इंडीटेक्स फैशन ग्रुप के अमाचिओ ओर्टेगा, 4.5 लाख करोड रूपए।
3. ब्रेकशिरे हथवे के वॉरेन बफेट, 4.1 लाख करोड रूपए।
4.अमेजन के जैफ बेजॉन, 3.8 लाख करोड रूपए।
5. कोच इंडस्ट्रीज के डेविड कोच, 3.2 लाख करोड रूपए।
6. कोच इंडस्ट्रीज के ही चार्ल्स कोच, 3.1 लाख करोड रूपए।
7. ओरेकल कार्पोरेशन के लैरी एलिसन, 3.0 लाख करोड रूपए।
8. फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, 2.9 लाख करोड रूपए।
9. ब्लूमबर्ग ग्रुप के माइकल ब्लूमबर्ग, 2.8 लाख करोड रूपए।
10. रिटेल कंपनी आईकेईए के इनग्वार कम्पर्ड, 2.6 लाख करोड रूपए।








Home / Business / Corporate / बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो