देश की तीसरी बड़ी बीमा कंपनी होगी आईसीआईसीआई
एक्सा ने एक बयान में कहा कि समझौते की शर्तो के तहत, एक्सा और भारती को क्लोजिंग पर आईसीआईसीआई लोंबार्ड के कुल 3.58 करोड़ शेयर प्राप्त होंगे, जो वर्तमान बाजार मूल्य के हिसाब से 5.21 करोड़ यूरो की राशि होगी। आईसीआईसीआई लोंबार्ड के अनुसार, प्रस्तावित लेनदेन से वह अपने बाजार को मजबूत करने में सक्षम होगी और लगभग 8.7 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ देश में तीसरी सबसे बड़ी नॉन लाइफ बीमाकर्ता बन जाएगी।