scriptवांग जियानलिन दुनिया के सबसे अमीर चीनी नागरिक | Wang Jianlin becomes richest Chinese in world | Patrika News
कॉर्पोरेट वर्ल्ड

वांग जियानलिन दुनिया के सबसे अमीर चीनी नागरिक

दुनिया के सबसे अमीर चीनी नागरिकों की सूची में हांगकांग के दिग्गज
उद्योगपति ली का-शिंग (87) 200 अरब युआन के साथ दूसरे स्थान पर हैं

Aug 19, 2015 / 09:09 pm

जमील खान

Wang Jianlin

Wang Jianlin

हांगझू। चीन की संपत्ति एवं मनोरंजन कंपनी दालियान वांडा समूह के अध्यक्ष वांग जियानलिन हांगकांग के ली का-शिंग को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर चीनी नागरिक बन गए हैं। नए हूरून रिच लिस्ट से यह जानकारी सामने आई है।

हुरून शोध संस्थान ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पिछले साल की तुलना में जून की शुरूआत में वांग की संपत्ति 50 फीसदी से अधिक इजाफे के साथ 260 अरब युआन (40.6 अरब अमरीकी डॉलर) हो गई है।

दुनिया के सबसे अमीर चीनी नागरिकों की सूची में हांगकांग के दिग्गज उद्योगपति ली का-शिंग (87) 200 अरब युआन के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक तथा अध्यक्ष जैक मा 165 अरब युआन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सूची में 18 देशों व क्षेत्रों के न्यूनतम दो अरब युआन की संपत्ति वाले 1,577 दिग्गज शामिल हैं। इनमें 302 हांगकांग, मकाऊ, ताइवान तथा विदेशों के हैं। उनकी संयुक्त संपत्ति 12.7 खरब युआन की है, जो रूस के सकल घरेलू उत्पाद के बराबर है।

हूरून रिपोर्ट के शोधकर्ता तथा अध्यक्ष रूपर्ट हूजवर्फ ने कहा कि हूरून ने दुनिया में सबसे अमीर चीनी नागरिकों की सूची पहली बार जारी की है। हूरून सन् 1999 से ही चाइना रिच लिस्ट को जारी करते आ रहे हैं।

Home / Business / Corporate / वांग जियानलिन दुनिया के सबसे अमीर चीनी नागरिक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो