scriptफेसबुक मैसेंजर पर ग्रुप पेमेंट सर्विस की हुई शुरुआत, एक साथ भेजें कई यूजर्स को पैसे | Facebook messenger group payment system launched | Patrika News
टेक्नोलॉजी

फेसबुक मैसेंजर पर ग्रुप पेमेंट सर्विस की हुई शुरुआत, एक साथ भेजें कई यूजर्स को पैसे

फेसबुक ने मैसेंजर पेमेंट सिस्टम की शुरुआत 2015 में की थी। मैसेंजर ग्रुप में जुड़े नए ऑप्शन के बाद अब यूजर्स चैट के दौरान ही किसी से पैसे के लिए रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। इसके बाद इस ग्रुप के सभी सदस्य जितना चाहें पैसे सेंड कर सकते है और टोटल अमाउंट सेंडर को मिल जाएगा।

अयोध्याApr 13, 2017 / 11:11 am

guest user

फेसबुक ने अपने मैसेंजर में ग्रुप पेमेंट की शुरुआत की है। इसके तहत मैसेंजर के ग्रुप में एक साथ कई लोगों को पैसे भेजे जा सकते हैं। फेसबुक ने मैसेंजर पेमेंट सिस्टम की शुरुआत 2015 में की थी। हालांकि अभी तक इसके जरिए एक बार में सिर्फ एक ही यूजर को पैसे भेजे जा सकते थे।
मैसेंजर ग्रुप में जुड़े नए ऑप्शन के बाद अब यूजर्स चैट के दौरान ही किसी से पैसे के लिए रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। जितना पैसा चाहिए इतना अमाउंट लिखकर सेंड किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर किसी यूजर को ग्रुप के प्रत्येक सदस्य से 100 रुपए मांगने है तो वह इसके लिए रिक्वेस्ट भेजेगा।
इसके बाद इस ग्रुप के सभी सदस्य जितना चाहें पैसे सेंड कर सकते है और टोटल अमाउंट सेंडर को मिल जाएगा। पैसे मांगते और भेजते वक्त यूजर्स नोट भी लिख सकते हैं ताकि याद रहे कि पैसे क्यों मांगे या भेजे गए। फेसबुक ने अपने आधिकारिक ब्लॉगपोस्ट में कहा है, “आज से एंड्रॉयड और डेस्टक्टॉप से फेसबुक मैसेंजर के ग्रुप के लोगों को पैसे भेज सकते हैं।”
यह फ्री, फास्ट, सिंपल और सिक्योर है। चाहे रेस्ट्रों बिल को लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं या किसी को दिए गए गिफ्ट के लिए लोगों से पैसे इकठ्ठे कर रहे हैं। इन सब के लिए आपको मैसेंजर पर जाकर ग्रुप कनवर्सेशन शुरू करना है। हालांकि अभी इसे भारत में शुरू नहीं किया गया है, मगर आने समय में इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है क्योंकि डिमोनेटाइजेशन के बाद देश में कैशलेस पेमेंट पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में पेटीएम ने भी यहां पेमेंट सर्विस लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले छह महीने में व्हाट्सऐप पेमेंट सिस्टम ला सकती है और इसके साथ ही यूपीआर्इ को भी इंटीग्रेट करने की बात चल रही है। मौजूदा वॉलेट कंपनियां पेटीएम और फ्रीचार्ज को आने वाले समय में कड़ी टक्कर मिल सकती है। चूंकि व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर के यूजर्स देश में काफी हैं, इसलिए लोग पेमेंट के लिए भी इन्हीं प्लैटफॉर्म को यूज करना आसान समझेंगे। 

Home / Technology / फेसबुक मैसेंजर पर ग्रुप पेमेंट सर्विस की हुई शुरुआत, एक साथ भेजें कई यूजर्स को पैसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो