वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में कई तरह के फैब्रिक में से वेलवेट फैब्रिक ने अपनी खास जगह बना ली है। रॉयल लुक के लिए फैशन डिजाइनर ही नहीं सामान्य लोग भी इस फैब्रिक के आउटफिट पहनना पसंद करते हैं। खास बात यह है कि इन दिनों दुल्हन की पसंद की लिस्ट में शादी के खास दिन के लिए केवल लहंगा ही सबसे ऊपर नहीं रहा है। बल्कि वेलवेट फैब्रिक का शरारा सूट, जैकेट, लेयर्ड व मल्टीलेयर्ड केप, साड़ी, वन शोल्डर ड्रेस, इंडोवेस्टर्न ड्रेस, पेंट सूट, वन पीस ड्रेस, गाउन, जंपसूट आदि पसंद करते हैं।