scriptजानें, क्या है मैरिड लाइफ की सफलता का राज | How to Live a Happy Married Life | Patrika News
Uncategorized

जानें, क्या है मैरिड लाइफ की सफलता का राज

आमतौर पर देखा गया है कि शादी के कुछ दिनों तक तो कपल्स के बीच सब कुछ अच्छा चलता है, लेकिन पहला बच्चा होने के बाद वो दोनों ही जिम्मेदारियां सामने आने पर एक दूसरे से दूर होने लगते हैं।

Jul 25, 2016 / 03:03 pm

Kamlesh Sharma

Married Life

Married Life

आमतौर पर देखा गया है कि शादी के कुछ दिनों तक तो कपल्स के बीच सब कुछ अच्छा चलता है, लेकिन पहला बच्चा होने के बाद वो दोनों ही जिम्मेदारियां सामने आने पर एक दूसरे से दूर होने लगते हैं। अक्सर देखा गया है कि पहले बच्चे के जन्म से खुशहाल चल रही मैरिड लाइफ में एक ब्रेक सा लग जाता है। बच्चे को लेकर अक्सर कपल्स में झगड़े होने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो यह रिसर्च आपके लिए फायदेमेंद साबित हो सकती है। 
रिसर्च में दावा किया गया है कि पहले बच्चे के जन्म से भले ही कपल्स के बीच दूरियां आ जाती हों, लेकिन दूसरा बच्चा उन्हें फिर से करीब ले आता है। मिशिगन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं को वैवाहिक जीवन से जुड़़ी एक रिसर्च में पता चला है कि कपल्स जिन्हें पहले बच्चे के जन्म के बाद चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। अब दूसरे बच्चे के जन्म के बाद वे कपल्स फिर से नव विवाहित कपल्स की तरह जीवन जीने लगे। 
शोधकर्ताओं के दल ने पाया कि दूसरे बच्चे के जन्म के बाद शुरुआती चार सप्ताह कपल्स को संतुलन बनाने में लग जाता है और चार महीने के बाद वे इस बदलाव के आदी हो जाते हैं। शोधकर्ताओ के दल का नेतृत्व कर रही मनोविज्ञान प्रोफेसर ब्रेंडा वोलिंग ने कहा कि दूसरे बच्चे के जन्म के बाद कई महत्वपूर्ण बदलाव आता है, लेकिन वो कुछ ही समय के लिए होता है। परिवार का साथ मिलने से जल्द ही स्थितियां सामान्य हो जाती है। 
इस रिसर्च में दो सौ कपल्स को शामिल किया गया था, जिनका गर्भावस्था के आखिरी के तीन महीने से जन्म के बाद एक, चार, आठ और 12 महीने तक अध्ययन किया गया। 

सांख्यिकी और विपणन विभाग में मनोविज्ञान के प्रोफेसर रिचर्ड गोंजालेज के मुताबिक जिन कपल्स ने पहले बच्चे के होने के बाद के बदलाव को आसानी से स्वीकार किया और जिन्हें परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिला, उनके बीच चार महीने के अंदर स्थिति पहले की तरह सामान्य हो जाती है और दूसरे बच्चे के जन्म के बाद उनकी मैरिड लाइफ फिर से नव विवाहित कपल्स की तरह हो जाती है।

Home / Uncategorized / जानें, क्या है मैरिड लाइफ की सफलता का राज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो