इस मूलांक के बच्चे बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। इनका दिमाग काफी तेज चलता है। ये बिजनेस माइंडेड होते हैं। ये दिल से कम दिमाग से ज्यादा सोचते हैं। जिस कारण इनके निर्णय लेने की क्षमता भी काफी अच्छी मानी जाती है। जन्म से ही इनके अंदर बातचीत करने का हुनर होता है। ये बहुत जल्दी किसी को भी अपना दीवाना बना लेते हैं। इनकी तार्किक क्षमता भी गज की होती है।
नौकरी हो या बिजनेस हर जगह से बड़ी ही तेजी से ग्रोथ करते हैं। इन्हें सफलता इनकी बुद्धिमानी की बदौलत मिलती है। अगर ये अच्छे से बिजनेस करें तो ये बड़े व्यापारी बन सकते हैं। ये लाइफ में अच्छा खासा धन अर्जित करते हैं। ये समस्याओं का समाधान निकालने में माहिर होते हैं। चाहे कैसी भी परिस्थितियां क्यों न आ जाएं ये जल्दी से हार नहीं मानते। लेकिन इनके अंदर एकाग्रता की कुछ कमी देखी जाती है। अगर ये इसमें सुधार कर लें तो इन्हें सफल और धनवान होने से कोई रोक नहीं सकता।
इस मूलांक के लोगों को गणेश जी की अराधना करनी चाहिए और बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन हरी चीजों का दान करना चाहिए।
इन दो राशियों पर श्री राम भक्त हनुमान जी की मानी जाती है विशेष कृपा, देखें क्या आपकी राशि है इनमें
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)