4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन दो राशियों पर श्री राम भक्त हनुमान जी की मानी जाती है विशेष कृपा, देखें क्या आपकी राशि है इनमें

आज यहां हम ऐसी 2 राशियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनके स्वामी ग्रह मंगल देव हैं और राशि इष्टदेव भगवान हनुमान माने जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 15 May 2022, 12:54 PM IST

zodiac signs, hanuman hi, shree ram, hanuman ji favorite zodiac, mesh rashi, vrischika rashi, मेष राशि, वृश्चिक राशि,

इन दो राशियों पर श्री राम भक्त हनुमान जी की मानी जाती है विशेष कृपा, देखें क्या आपकी राशि है इनमें

ज्योतिष अनुसार हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह और इसी तरह इष्टदेव भी होते हैं। कहते हैं जो व्यक्ति अपनी राशि के इष्टदेव की सच्चे मन से अराधना करता है उसके जीवन के तमाम संकट दूर हो जाते हैं। आज यहां हम ऐसी 2 राशियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनके स्वामी ग्रह मंगल देव हैं और राशि इष्टदेव भगवान हनुमान माने जाते हैं। इन राशियों के लोग निडर, साहसी और ऊर्जावान माने जाते हैं। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि: इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं और इष्टदेव भगवान हनुमान हैं। कहते हैं अगर इस राशि के लोग भगवान हनुमान जी के साथ-साथ श्री राम की भी अराधना करें तो इनका जीवन सुखमय बने रहने के आसार बढ़ जाते हैं। इस राशि के लोग बुद्धिमान और आत्मविश्वास से भरपूर रहते हैं। ये लोग जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये दृढ़ निश्चयी होते हैं। इनकी किस्मत काफी तेज होती है। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों पर भी भगवान हनुमान की विशेष कृपा मानी जाती हैं। ये लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। किसी भी काम में सफलता पाने का इनके अंदर जबरदस्त जुनून होता है। ये जल्दी से हार नहीं मानते। राशि स्वामी मंगल इन्हें साहसी और निडर बनाते हैं। इनके शरीर में हमेशा एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलती है। ये दिल और दिमाग से ताकतवर होते हैं।
यह भी पढ़ें: नाम ज्योतिष: घर की लक्ष्मी मानी जाती हैं इन नाम की लड़कियां, लाती हैं खुशहाली और समृद्धि

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)