31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Valentine’s Day : वैलेंटाइन वीकेंड को बनाएं ट्रेवल वीकेंड, करें प्यार भरा सफर, इन जगहों पर जा सकते हैं आप

Travel Diaries : वैलेंटाइन डे एक बार फिर वीकडे पर आया है लेकिन अच्छी खबर यह है कि किस डे (Kiss Day) और हग डे (Hug Day) पर वीकेंड है। अगर आपने अभी तक कोई प्लान नहीं बनाया है तो हम आपके लिए लाये हैं 5 जबरदस्त वीकेंड गेटअवे डेस्टिनेशन जो शहर के शोर से दूर होने के साथ नेचर के करीब हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Namita Kalla

•

Updated: 7 Feb 2023, 1:26 PM IST

valentine day

वैलेंटाइन वीकेंड के लिए हो जाईये तैयार


Domestic Travel : पिछले दिनों हुए केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डोमेस्टिक टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कहते हुए 50 डोमेस्टिक डेस्टिनेशंस को डेवेलप करने कि बात कही। साथ ही उन्होंने यह भी कहा के डोमेस्टिक और फॉरेन दोनों टूरिस्ट्स को ध्यान में रखते हुए हर डेस्टिनेशन को बेहतरीन तरीके से डेवेलोप किया जायेगा। तो चलिए देर किस बात कि आप भी डोमेस्टिक जगहों पर ट्रेवल करने का आनंद लीजिये।

वैलेंटाइन डे एक बार फिर वीक डे पर आया है लेकिन अच्छी खबर यह है कि किस डे (Kiss Day) और हग डे (Hug Day) पर वीकेंड है। अगर आपने अभी तक कोई प्लान नहीं बनाया है तो हम आपके लिए लाये हैं 5 जबरदस्त वीकेंड गेटअवे डेस्टिनेशन जो शहर के शोर से दूर होने के साथ नेचर के करीब है।


रोमांटिक डेट : अगर रोमांस आपके प्यार की भाषा है तो आपको अपने पार्टनर के साथ किसी ऐसी जगह जाना चाहिए जहाँ कि हवा में रोमांस हो और आपका काम आसान हो जाये। शोर गुल से दूर गुरुग्राम में स्थित कर्मा गोल्फ रिज़ॉर्ट अपने शानदार विला, अनूठे कॉटेज और अध्भुत पर्यावरण के लिए पॉपुलर है।अपने पार्टनर के साथ नेचर वॉक, बर्ड वाचिंग, साइकिलिंग, कुकिंग या फिर स्पा का लुत्फ उठा सकते हैं। यहाँ का 'अंडर द नीम' कैफे' बेहतरीन है।


सागर किनारे : तमिल आर्किटेक्चर से इंस्पायर्ड रेडिसन रिज़ॉर्ट पांडिचेरी बे तमिल नाडु के वीरमपट्टनम की सुहानी वादियों, अरियानकुप्पम लैगून और ईडन बीच (समुद्र) से घिरा है। अगर समुद्र और हरियाली के पास होना आपकी पसंदीदा हॉलिडे है तो यह रिसोर्ट आपको निराश नहीं करेगा। गेस्ट्स के लिए यहाँ पूल डेक पर ज़ुम्बा, स्टैंड अप पैडलिंग, ट्रैम्पोलिन जैसी एक्टिविटी क्यूरेट की गयीं हैं।


प्रिंसली पंजाब: रॉयल वेलकम के साथ साथ रॉयल, लजीज,ऑथेंटिक पंजाबी क्यूजिन यानी पूरा राजसी एक्सपीरियंस। हेरिटेज प्रॉपर्टी में स्टे करने का अलग ही मज़ा है।अमृतसर की गलियों से थोड़ी दूरी पर है हेरिटेज होटल राजा सांसी । वेलकम ग्रूप की यहाँ आप हेरिटिज इक्स्पिरीयन्स के अलावा कई एक्टिविट्स में भी भाग ले सकते हैं। अगर आप लोकल फूड लवर होने के साथ लग्जरी प्रेमी हैं तो यह जगह आप के लिए परफेक्ट है। होटल कि प्रसिद्ध 'थालिका' ज़रूर चखें।


सेहत भरा सफर
: यदि आप हॉलिडे पर भी हेल्थ के बारे में सोचते हैं तो केरल के पलक्कड़ कि मधभरी फ़िज़ाओं में काईरैली आयुर्वेदिक हीलिंग विलेज में जा कर वैलेंटाइन वीकेंड मना सकते हैं। करीब पंद्रह एकड़ में फैला यह रिसोर्ट घने पेड़, अनेक बर्ड्स, फल- फूल से घिरा है। यहाँ के विला ट्रेडिशनल आर्किटेक्चर और मॉडर्न फैसिलिटीज को ध्यान में रख कर बनाएं गए है। हालाँकि यहाँ का खाना बहुत सदा है पर टेस्ट काफी अच्छा है। अपने वैलेंटाइन के साथ आप नेचर वाक के आलावा योगा, ट्रेडिशनल मसाज, स्विमिंग, और भी कई एक्टिविट्स एन्जॉय कर सकते हैं।


हिमाचल कि वादियों में :
अगर आप पानी से दूरियां और पहाड़ों से नज़दीकियां पसंद करते हैं तो हिमाचल प्रदेश कि वादियों आपके लिए है। शहर कि हलचल से दूर परवानू में शिवालिक हिल्स के बीच टिम्बर ट्रेल रिज़ॉर्ट है। इस रिसोर्ट कि खास बात यह है कि यहाँ तक पहुँचने के लिए केबल कार से जाना होता है। केबल कार में सफर करते हुए वादियों का नज़ारा बहुत खूबसूरत लगता है। नेचर वाक हो या रात को आसमान के सितारें देखना, यहाँ पर सब कुछ बहुत रोचक है।

यह भी पढ़ें: सिंगल्स भी सेलिब्रेट करें Valentine's Day, अकेले हैं तो क्या गम है... चाहें तो हमारे बस में सेल्फ-लव है