31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेल्फ-लव के साथ सिंगल्स भी सेलिब्रेट करें Valentine’s Day, आज है वैलेंटाइन डे

Valentine's Day : आज है वैलेंटाइन डे, ऐसे में एक तरफ जहाँ लव बर्ड्स एक दूसरे को सरप्राइज और इम्प्रेस करने में जुटे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोग फिल्म डिअर ज़िन्दगी कि आलिया भट्ट कि तरह लव बर्ड्स को देखकर कहते हैं, 'प्यार में अंधे हो गए हो क्या, ऍम आई इनविजिबल'?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Namita Kalla

•

Updated: 14 Feb 2023, 9:06 AM IST

self-love-3969679_1280.jpg

सिंगल्स भी सेलिब्रेट करें Valentine's Day, अकेले हैं तो क्या गम है...

Happy valentine's day 2023 : आज है वैलेंटाइन डे ऐसे में एक तरफ जहाँ लव बर्ड्स एक दूसरे को सरप्राइज और इम्प्रेस करने में जुटे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोग फिल्म डिअर ज़िन्दगी कि आलिया भट्ट कि तरह लव बर्ड्स को देखकर कहते हैं, 'प्यार में अंधे हो गए हो क्या, ऍम आई इनविजिबल'? इनविजिबल ही तो हो जाना चाहते हैं सिंगल्स वैलेंटाइन डे के दौरान। पर यह मुमकिन नहीं है क्योंकि इनविजिबल वाला गैजेट तो सिर्फ मिस्टर इंडिया के पास है और वो इनविजिबल है। इसलिए नजारा नहीं बदल सकते तो नजरिया बदलिए। किसी और का इंतजार करने से पहले खुद से प्यार कीजिये। हम बता देते हैं कैसे। कुछ ऐसे -


Gift a Rose :
गुलाब का फूल या गुलदस्ता नहीं गुलाब का पौधा ले आइए। उसको रोज़ सींचिय और बदले में वो पौधा आपको समय समय पर गुलाब देगा।

Go on a Date : अपने लिए तैयार होकर खुद को डेट पर ले जाएं। इस बात का डर न रखें कि आपको कपल्स के बीच अलग लगेगा, क्या पता उन्ही कपल्स में से कोई चाहता हो कि काश वह आप कि तरह सिंगल हों।



Buy a Chocolate :
इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है। एकदम सिंपल है 'चॉकलेट लाओ खुद खा जाओ।

Love yourself
: कटरीना कैफ का 'शीला कि जवानी' गाना याद है? ' किसी और की मुझको जरूरत क्या में तो खुद से प्यार निभाऊ'। एक टाइट हग खुद को दीजिये। खुद से भी प्यार कीजिय।




Kiss Yourself
: रीचेर्स ने माना है कि हमारी बॉडी सेल्स हमारे विचारों को समझतीं हैं और उसी तरह रियेक्ट करतीं हैं। खुश होकर अपने हाथों को चूमिए और देखिये चेहरे पर हसीं अवश्य आएगी।

valentine day /strong> : जिसका हमें था इंतज़ार, अब तक तो आपको भी इस दिन का इंतज़ार होगा। देर किस बात कि फ़ोन उठाइये और अपनी बेस्ट फ्रेंड, मम्मी, पापा, दादा, दादी किसी को भी (या सभी को) फोन लगा कर उन्हें बताइये आप उनसे कितना प्यार करतें हैं। याद रखें खुद से प्यार करना और प्यार बांटना, दोनों ही जरूरी है।

यह भी पढ़ें : वैलेंटाइन वीकेंड को बनाएं ट्रेवल वीकेंड, करें प्यार भरा सफर