
Natural Alternatives to Naphthalene Balls | image credit gemini
Natural Alternatives to Naphthalene Balls: पिछले कई सालों से कपड़ों से बदबू न आए या अलमारी में लगने वाले कीड़ों से बचाने के लिए लोग घरों में नेफथलीन की गोलियां इस्तेमाल करते हैं। इसे सुरक्षित समझ के लोग कपड़ों के अलावा इन्हें बिना सोचे-समझे अलमारी, बिस्तर के बॉक्स और किताबों के बीच रख देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटी सी सफेद गोलियां आपकी सेहत के लिए भी खतरनाक हो सकती हैं? नेफथलीन बॉल्स से होने वाले नुक्सानों को ध्यान में रखते हुए इंस्टाग्राम चैनल getfitwithmiruna पर हेल्थ कोच Miruna Bashkar ने एक वीडियो शेयर कर इससे होने वाले नुकसान और इसके विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया है।
नेफथलीन बॉल्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये सीधे ठोस (Solid) से गैस में बदल जाती हैं। इसकी वजह से पूरे डिब्बे या अलमारी में केमिकल वाली गैस भर जाती है। ये गैस कीड़ों को तो मार देती है, लेकिन साथ ही साथ यह इंसानों के लिए भी जहरीली साबित होती है। इसलिए इनका इस्तेमाल करने से परहेज करना चाहिए।
जब आप लंबे समय तक इन गोलियों की महक के संपर्क में रहते हैं, तो इसकी वजह से सिरदर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना और आंखों या फेफड़ों में जलन महसूस होने जैसी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इन खतरों को देखते हुए ही यूरोपीय संघ (EU) ने 2008 में इसके इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी थी।
नेफथलीन की गोलियां बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी हानिकारक होती हैं। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको ज्यादातर पैकेट के पीछे 'बच्चों की पहुंच से दूर रखें' लिखा दिख जाएगा। इसके अलावा छोटे बच्चों को ये गोलियां दिखने में बिल्कुल सफेद टॉफी या कैंडी जैसी लगती हैं, जिसकी वजह से बच्चे इन्हें गलती से निगल सकते हैं। ऐसे में अगर आपके घर कोई छोटा बच्चा है तो इसे तुरंत घर से हटा दें, नहीं तो ये बच्चे के लिए काफी ज्यादा नुकसानदेह हो सकती हैं।
अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आप इन गोलियों की जगह कुछ आसान और घरेलू तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं-
नीम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जिससे इन्हें कहीं पर रखने पर कीड़े नहीं लगते हैं। अगर आप कीड़ों से बचाव चाहती हैं, तो सूखे नीम के पत्तों को एक छोटी सी पोटली में बांधकर अलमारी में रखें। यह एक नेचुरल और काफी काम का हैक है।
कपड़े के छोटे बैग में सूखी लौंग डालकर रखने से भी कीड़े दूर रहते हैं। केमिकल से भरे नेफथलीन के बदले इसका भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
नेफथलीन बॉल के बदले अगर आप कोई दूसरा विकल्प खोज रहे हैं, तो इसके लिए आप कॉटन बॉल्स यानी रुई पर नीम या नीलगिरी (Eucalyptus) के तेल की कुछ बूंदें डालकर इसे अलमारी में रख दें। इससे भी कपड़े सेफ रहेंगे, कीड़े नहीं लगेंगे और अच्छी खुशबू भी आएगी।
Updated on:
01 May 2026 12:12 pm
Published on:
01 May 2026 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
